खबर

क्या होता है AI मंत्रालय का काम? ब्रिटेन में जिसे संभाल रहे हैं बिहार में जन्मे कनिष्क नारायण | success story of Kanishka Narayan UK Minister for AI and Digital Government Indian Origin MP is origanilly from Muzaffarpur bihar



Kanishka Narayan Success Story: बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मे भारतीय मूल के सांसद कनिष्क नारायण ने ब्रिटेन की राजनीति में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम (Andy Burnham) ने उन्हें अपनी कैबिनेट में Minister for AI and Digital Government की जिम्मेदारी सौंपी है. क्या होता है AI मंत्रालय का काम, जानें.  

इस मंत्रालय का काम क्या होता है

  • AI नीति (AI Policy) बनानाा- देश में AI के विकास और उपयोग के लिए नीतियां तैयार करना. 
  • सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण- सरकारी विभागों में AI और डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाकर सेवाओं को तेज और बेहतर बनाना. 
  • AI सुरक्षा और नियमन- यह सुनिश्चित करना कि AI का उपयोग सुरक्षित, पारदर्शी और जिम्मेदारी से हो. 
  • आर्थिक विकास- AI स्टार्टअप, रिसर्च और टेक कंपनियों को बढ़ावा देकर निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाना. 
  • राष्ट्रीय सुरक्षा- साइबर सुरक्षा और संवेदनशील सरकारी प्रणालियों में AI का सुरक्षित इस्तेमाल सुनिश्चित करना. 
  • डिजिटल गवर्नेंस- नागरिकों को मिलने वाली ऑनलाइन सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी और आसान बनाना. 

कनिष्क नारायण की भूमिका क्या होगी

प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने कनिष्क नारायण को Minister for AI के रूप में कैबिनेट में शामिल किया है. रिपोर्टों के अनुसार, वे Cabinet Office और Department for Business and Trade के साथ मिलकर AI से जुड़ी नीतियों, सरकारी डिजिटल परिवर्तन और तकनीकी रणनीति पर काम करेंगे. साथ ही वे कैबिनेट बैठकों में भी भाग लेंगे, जिससे AI से जुड़े फैसले सीधे सरकार के शीर्ष स्तर पर लिए जा सकेंगे. 

AI तकनीक को बढ़ावा देने, डिजिटल सेवाओं को बेहतर बनाने और जिम्मेदार तकनीकी विकास से जुड़े फैसलों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने की उम्मीद है. 

छात्रवृत्ति के दम पर Eton College पहुंचे

कनिष्क ने शुरुआती पढ़ाई Cathays High School से की. इसके बाद उन्हें ब्रिटेन के प्रतिष्ठित Eton College में छात्रवृत्ति मिली. यहां से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के Balliol College से Philosophy, Politics and Economics (PPE) में स्नातक किया. उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने अमेरिका की Stanford Graduate School of Business से MBA की डिग्री हासिल की. 

कनिष्क नारायण ने 18 वर्ष की उम्र में ब्रिटेन की Labour Party की सदस्यता ली थी. इसके बाद वे पार्टी के साथ लगातार सक्रिय रहे. साल 2024 के आम चुनाव में उन्होंने Vale of Glamorgan सीट से जीत दर्ज की. इसके साथ ही वे वेल्स से चुने जाने वाले पहले एथनिक माइनॉरिटी सांसद बने. 

Messi Success Story: 10 साल की उम्र में गंभीर बीमारी, इलाज के लिए दर-दर भटका परिवार- कुछ ऐसी है ‘फुटबॉल किंग’ की कहानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button