
मुंबई की एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मारकर बोरी में बंद कर दिया. इसके बाद फ्लैट बंदकर प्रेमिका कोलकाता फरार हो गई. ढाई महीने तक घर बंद रहा, मगर उसके घर से पानी बाहर आता रहा. पड़ोस के फ्लैटवालों ने मकानमालिक से शिकायत की तो उसने उस महिला को फोन लगाया मगर जो जवाब मिला, उससे उसके होश उड़ गए. तत्काल मकानमालिक ने पुलिस को फोन कर फ्लैट पर बुलाया.
प्रेमिका ने बताया मकानमालिक को सच
कल्याण के मानपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा में मलंग रोड स्थित नीलकंठ सोसायटी में मकान मालिक अजय पाटिल के अनुसार, इमारत के निवासी शिकायत कर रहे थे कि पिछले ढाई महीने से फ्लैट नंबर 104 से पानी बहकर बाहर पैसेज में आ रहा है. इसके बाद उन्होंने किरायेदारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब न मिलने पर उनका शक गहरा गया. आखिरकार, मकान मालिक को आरोपी महिला का एक वॉयस मैसेज मिला, जिसमें उसने अपने प्रेमी की हत्या करने और शव के बाथरूम में होने की जानकारी दी.

मकानमालिक को बोली-शव ठिकाने लगा दो
यह मैसेज मिलते ही मकान मालिक ने तुरंत मानपाड़ा पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी. आरोपी महिला द्वारा मकान मालिक अजय पाटिल को भेजे गए वॉयस मैसेज में उसने कबूल किया था कि उसने अपने प्रेमी की हत्या कर दी है और उसका शव फ्लैट के बाथरूम में रखा हुआ है. साथ ही उसने मकान मालिक से उस शव को ठिकाने लगाने की गुजारिश भी की थी. इसी मैसेज को सुनने के बाद मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी.
इसलिए पानी आ रहा था घर के बाहर
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट की तलाशी ली, तो बाथरूम में बोरी में बंधा हुआ एक शव मिला. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है. पुलिस को शक है कि खून के धब्बे और अन्य सबूत मिटाने के लिए ही जानबूझकर बाथरूम का नल खुला छोड़ दिया गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. जांच में सामने आया है कि हत्या के बाद आरोपी महिला कोलकाता भाग गई है, जिसकी तलाश के लिए तीन विशेष टीमें रवाना की गई हैं. हत्या के पीछे की असल वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है. मानपाड़ा पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी विवाद और अन्य सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें-
‘लिखित में लाइए’, CJP और जेपी नड्डा के बीच बातचीत की इनसाइड स्टोरी
सिंधु जल समझौते पर कभी नरम नहीं पड़ेगा भारत, बस दो शर्त पर पाकिस्तान को मिलेगी राहत: सूत्र
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत, संघ का भी मिला साथ
पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को बहाल करने के लिए कनाडा से समर्थन मांगा
एंडी बर्नहैम बने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री, किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात के बाद संभाला पद
बिहार में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट, नेपाल से आने वाली नदियां उफान पर, मौसम विभाग का भी आया अपडेट
कारगिल युद्ध में कितने पाकिस्तानी सैनिक मारे गए बताओ… असीम मुनीर को फजलुर रहमान ने बताई हैसियत
VIDEO: मार-मार मुझे… जंतर-मंतर पर बाकी भाग रहे थे, पर RPF के सामने अड़ गया ये प्रदर्शनकारी





