खबर

Capricorn Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों को सुलझाने को प्राथमिकता दें, जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित रखें | Tarot Card 01 October 2026 Capricorn Makar Tarot Card daily future predictions


Capricorn Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों को सुलझाने को प्राथमिकता दें, जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित रखें

Capricorn Aaj Ka Rashifal 1 October 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 01 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: परिवार में बार-बार किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है.परिवार के किसी सदस्य की गलत आदतों के कारण मान सम्मान में कमी हो आ सकती है. इस समय पारिवारिक मामलों  को सुलझाने पर ध्यान दें. किसी बड़े हादसे के कारण किसी सदस्य की तबीयत खराब बनी हुई है.इस स्थिति में खर्च की अधिकता रह सकती है. बच्चों की गतिविधियों में शामिल हो उनकी रचनात्मकता को बढ़ावा दे सकते हैं उनके छोटे-छोटे कार्यों को पुरस्कृत कर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएं.

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में नए अधिकारी के आगमन से उत्साह बना रहेगा. आने वाले अधिकारी की लोकप्रियता और व्यवहार कुशलता का प्रभाव कर्मचारियों पर पड़ सकता है. इस समय कार्यस्थल को व्यवस्थित करने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. पुराने दस्तावेजों रिकार्ड्स और फाइलों को संभाल कर रखें.उनकी डिजिटल कॉपियां अवश्य बनाएं.कार्यों को पूरा करने के लिए नई तकनीकों का सहारा ले सकते हैं. स्वयं को अपडेट करने का प्रयास हमेशा बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों पर कार्य स्थल का माहौल बिगड़ने न दे.

स्वास्थ्य/Health

कंधे में अचानक से काफी खिंचाव महसूस हो सकता है. वर्कआउट के दौरान भारी वजन उठाने के कारण यह समस्या आ सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

अचानक से वाहन में बड़ी गड़बड़ी आने के कारण खर्च बढ़ सकता है. संतान की उच्च शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करने की तैयारी करेंगे.सभी के साथ किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button