खबर

IIT Admissions 2026: टॉप-2000 रैंकर्स से दूर हुआ बेसिक साइंस, सिर्फ IIT बॉम्बे के मैथ्स कोर्स का दिखा जलवा | iit-josaa-counseling-2026-top-rankers-ignore-bs-courses-iit-bombay-maths-in-demand



देश के 23 आईआईटी और आईआईएससी-बेंगलुरु (IISc Bangalore) संस्थानों के 18,951 अंडरग्रैजुएट, इंटीग्रेटेड और डुएल-डिग्री कोर्सेस के लिए एडमिशन प्रोसेस की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. आईआईटी संस्थानों द्वारा रिपोर्टिंग और क्लास-कमेंसमेंट (कक्षाएं शुरू होने का) शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने सीट-अलॉटमेंट के आंकड़ों का एनालिसिस कर बताया कि स्टूडेंट्स की रुचि बेसिक-साइंस के कोर्सेस में नहीं है, जो कि एक चिंता का विषय है.

इन कोर्सेस में रुझान रहा कम

उल्लेखनीय है कि आईआईटी संस्थानों द्वारा बेसिक-साइंस में 4-साल का बैचलर ऑफ साइंस (BS) कोर्स फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स विषयों में हैं. लेकिन इन कोर्सेस के लिए सीट-आवंटन के ओपनिंग और क्लोजिंग-रैंक्स के आंकड़े बताते हैं कि आईआईटी-बॉम्बे के बीएस-मैथमेटिक्स कोर्सस के अतिरिक्त अन्य कोर्ससे में कैंडिडेट्स का रुझान बहुत अच्छा नहीं रहा है. मतलब काफी निराशाजनक है.

देव शर्मा ने बताया कि जोसा (JoSAA) काउंसलिंग के आईआईटी/आईआईएससी-बेंगलुरु के लिए सीट-अलॉटमेंट के लास्ट राउंड-5 के आंकड़े बताते हैं कि आईआईटी-दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान के 4-वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (BS in Chemistry) को जेईई-एडवांस्ड 2026 के टॉप-6436 रैंकर्स ने नकारा है.

इस पाठ्यक्रम की ओपन-कैटेगरी/जेंडर-न्यूट्रल/ओपनिंग रैंक सीआरएल-6437 है.

इसी तरह देव शर्मा ने बताया कि आईआईटी-कानपुर द्वारा संचालित बैचलर ऑफ साइंस (BS in Physics) की ओपन कैटेगरी/जेंडर न्यूट्रल/ओपनिंग रैंक सीआरएल-2412 है, जिसका मतलब है कि जेईई-एडवांस्ड 2026 के टॉप-2411 रैंकर्स ने इस सब्जेक्ट में प्रवेश को लेकर कोई इंट्रेस्ट नहीं दिखाई है.

BS कोर्सेस में IITs की ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक्स

एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा के अनुसार, जोसा काउंसलिंग 2026 के अंतिम राउंड-5 के आंकड़ों के आधार पर देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों- बॉम्बे, दिल्ली, कानपुर, मद्रास तथा खड़गपुर की ओपनिंग-क्लोजिंग रैंक्स इस तरह हैं:

आईआईटी-बॉम्बे

बीएस-केमिस्ट्री: 5773 / 7838
बीएस-मैथमेटिक्स: 827 / 1042

आईआईटी-दिल्ली

बीएस-केमिस्ट्री: 6437 / 8823

आईआईटी-कानपुर

बीएस-केमिस्ट्री: 8556 / 11668
बीएस-फिजिक्स: 2412 / 5723

आईआईटी-मद्रास

बीएस-फिजिक्स: 2603 / 3918
बीएस-बायोलॉजिकल साइंस: 6602 / 12204

आईआईटी-खड़गपुर

बीएस-केमिस्ट्री: 10041 / 14760
बीएस-फिजिक्स: 6686 / 9572

आईआईटी-बॉम्बे के बीएस-मैथमेटिक्स का कमाल का क्रेज

देव शर्मा ने बताया कि सीट-आवंटन के आंकड़ों के एनालिसिस से निकलकर आता है कि बेसिक-साइंस के कोर्सेस में आईआईटी-बॉम्बे के 4-साल के कोर्स ‘बीएस-मैथमेटिक्स’ का विद्यार्थियों में कमाल का क्रेज है.

इस में एडमिशन सीआरएल रैंक-827 (CRL-827) से शुरू होकर सीआरएल रैंक-1042 पर समाप्त हुआ. देव शर्मा ने बताया कि इस कोर्स की  लोकप्रियता का कारण कंप्यूटर साइंस और डेटा मैनेजमेंट में इसकी भारी उपयोगिता है.

शानदार है करियर

यही कारण है कि इससे से ग्रेजुएट होने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन करियर के अवसर मिलते हैं और उनका पैकेज भी बहुत शानदार होता है.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button