खबर

9 मर्डर की बात से पलटे अनंत सिंह, कहा- हमारे 9 लोगों की हत्या हुई, नीतीश की मदद कैसे की? यह भी बताया, VIDEO | JDU MLA Anant Singh Shocking Claim on Nitish Kumar I Got 9 Murders Done Sparks Political Row



जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह 9 मर्डर की बात से पलट गए हैं. उन्होंने पहले कहा था कि नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 लोगों की हत्या करवाई. उनका यह बयान पूरे दिन बिहार की राजनीति में चर्चा का केंद्र बना रहा. लेकिन अब अनंत सिंह ने इस बयान की सफाई देते हुए कहा कि मेरे 9 लोगों की हत्या हुई थी. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी नीतीश कुमार से कैसे मुलाकात हुई? कैसे वो नीतीश के साथ गए. अनंत सिंह ने कहा कि, मैंने कई कुर्बानियां दी हैं, लालू यादव की सरकार के दौरान मेरे नौ साथियों की हत्या कर दी गई थी क्योंकि मैंने नीतीश कुमार का समर्थन किया था,” जदयू विधायक अनंत सिंह ने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी ऐसा कहा हो कि नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए उन्होंने नौ लोगों की हत्या करवाई थी.

9 मर्डर की बात अनंत सिंह ने क्या कुछ कहा

मालूम हो कि बिहार में MLC चुनाव को लेकर अनंत सिंह लगातार जनता दल (यूनाइटेड) की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. पटना स्नातक सीट के उम्मीदवार नीरज कुमार का वो खुलकर विरोध कर रहे हैं. इसी विरोध के बीच उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का तब साथ दिया था, जब वे कुछ भी नहीं थे. उन्होंने यह भी कहा कि उस दौरान उन्होंने ‘नौ लोगों की हत्या’ तक करवा दी थी.

‘नीतीश के प्रति वफादार’

उन्होंने नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाने के पार्टी के फैसले की आलोचना की, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे अभी भी नीतीश कुमार के प्रति वफादार हैं. IANS के साथ एक खास बातचीत में, अनंत सिंह ने खुद को नीतीश कुमार का कट्टर समर्थक बताया और कहा कि वे इस चुनौती नहीं दे रहे हैं. अनंत सिंह ने कहा, ‘मैं किसी को चुनौती नहीं दे रहा हूं.’ 

पहले कहा था- ‘मैंने 9 लोगों का मर्डर कराया’

उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने नीतीश कुमार के समर्थन में कई बड़ी कुर्बानी दी हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे अभी भी अपनी पार्टी का समर्थन करते हैं, तो अनंत सिंह ने कहा, ‘मेरे जितनी कुर्बानी किसने दी हैं? उस समय नीतीश कुमार कुछ भी नहीं थे. वे यहां-वहां घूमा करते थे. उस दौर में नीतीश कुमार के साथ रहते हुए मैंने 9 लोगों का मर्डर कराया था.’

पार्टी द्वारा उम्मीदवार चुनने के तरीके पर निशाना साधते हुए, अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार को टिकट देकर JDU ने गलती की है. उन्होंने दावा किया कि वे नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर की शुरुआत से ही उनके साथ खड़े रहे हैं और पार्टी के लिए शायद ही किसी और ने उनके बराबर कुर्बानी दी हो. अनंत सिंह ने पुरानी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने पहले उनका विरोध किया था.

उन्होंने सवाल उठाया कि पार्टी ने ऐसे व्यक्ति को उम्मीदवार क्यों चुना, जिसके साथ उनके मतभेद रहे हैं. आलोचना करने के बावजूद अनंत सिंह ने कहा कि नीरज कुमार की उम्मीदवारी से जुड़े विवाद को छोड़कर, वे अन्य मामलों में पार्टी के निर्देशों का पालन करने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें – अनंत सिंह को नहीं मना पाए ललन सिंह, नीरज को मिला निशांत का साथ





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button