

VIRAL VIDEO: मुंबई-छत्तीसगढ़ ट्रेन के थर्ड एसी (3AC) कोच में नीचे की सीट पर बैठकर पान बनाते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में बुजुर्ग वेंडर यात्रियों के ऑर्डर पर लगभग 20-25 पान तैयार करता दिख रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद इंटरनेट पर हड़कंप मच गया है और यात्रियों ने ट्रेन के बंद डिब्बे के भीतर साफ-सफाई (Hygiene) और रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. फिलहाल इस लापरवाही पर भारतीय रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
क्या है पूरा मामला?
इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति (काका) नीचे वाली सीट (Lower Berth) पर कपड़ा बिछाकर बड़े इत्मीनान से पान तैयार करते दिख रहे हैं. आस-पास बैठे यात्री भी बड़ी उत्सुकता से उन्हें काम करते हुए देख रहे हैं. वीडियो रिकॉर्ड करने वाले यात्री के मुताबिक, काका को ट्रेन के भीतर ही लगभग 20-25 पान का ऑर्डर मिला था. वे बेहद प्यार और लगन से यात्रियों के लिए पान तैयार कर रहे थे ताकि उन्हें बेच सकें. वीडियो बनाने वाले ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि “भारतीय रेलवे के डिब्बों में आपको ऐसा अनोखा नजारा और प्यार कहीं और नहीं मिलेगा.”
🚨 INDIAN RAILWAYS : A man was reportedly seen preparing and selling paan inside a 3rd AC train coach while passengers placed orders. The incident has raised concerns about unauthorised vending and cleanliness inside railway coaches. https://t.co/PONZ7el3Yu
— indiainlast24hr (@indiain24hr) October 15, 2026
वीडियो वायरल होने के बाद हाइजीन की चिंता
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, इंटरनेट यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई. कई लोगों ने ट्रेन के बंद एसी कोच के भीतर इस तरह खुलेआम खाने-पीने की चीजें बनाने पर साफ-सफाई (Hygiene) को लेकर चिंता जताई है. लोगों का कहना है कि रेलवे में सुरक्षा और स्वच्छता के कड़े नियम होने के बावजूद ऐसा कैसे हो सकता है?
फिलहाल, इस वायरल वीडियो पर भारतीय रेलवे की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या सफाई सामने नहीं आई है. लेकिन इस घटना ने ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बड़ा सवालिया निशान जरूर लगा दिया है.
यह भी पढ़ें | गाय को नुकसान पहुंचाए बिना निकालते हैं खून, दूध में मिलाकर पीता है मसाई कबीला; मर्दानगी का माना जाता है सबूत
यह भी पढ़ें | मुंबई-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस में जैसे ही घुसा नीदरलैंड का यूटयूबर, बोला- ‘ये फीचर सबसे ज्यादा मजेदार है’





