
Bougainvillea ka paudha kaise lagaen: हर किसी की चाह होती है कि उसके गार्डन या क्यारी में खूबसूरत खिलखिलाते हुए फूल हों. अधिकतर लोग इसके लिए गुलाब और गेंदे के फूल लगाना पसंद करते हैं. लेकिन इसके अलावा आप बोगनवेलिया का पौधा भी लगा सकते हैं. इसके गुलाबी फूल गार्डन और क्यारी को बेहद खूबसूरत बना देते हैं. ये पौधे अक्सर आप सड़क-हाईवे के किनारे जरूर देखे होंगे. अपने घर में लगाने के लिए आपको सड़क किनारे लगे इस पौधे की एक टहनी लाानी होगी. इसके बाद कुछ आसान स्टेप्स और तरीका अपनाकर आप घर में पौधा लगा सकते हैं और खूबसूरती गुलाबी फूल पा सकते हैं.
सही टहनी कैसे चुनें?
अगर आप टहनी से बोगनवेलिया का पौधा लगाने जा रहे हैं तो इसके लिए सही टहनी चुनना भी बहुत ज्यादा जरूरी होता है. कटिंग के लिए आप पेंसिल जितनी मोटी या उससे थोड़ी मोटी डंठल चुनें. दरअसल, मोटी टहनी से पौधा जल्दी घना और मजबूत बनता है. साथ ही बोगनवेलिया की हार्डवुड कटिंग भी आसानी सेे जड़ें बना लेती है. साथ ही आप टहनी पर मौजूद सभी कांटों को से हटा दें ताकि काम करते समय चोट न लगें.
कैसे लगाएं बोगनवेलिया की कटिंग?
अब टहनी को 6 से 8 इंच के टुकड़ों में काट लें. आप कटिंग को 45 डिग्री के कोण पर या सीधा भी काट सकते हैं. इसके बाद कटिंग के नीचे वाले सिरे केे लगभग 1.5 से 2 इंच हिस्से पर हल्की खरोंच लगाएं. फिर इसके लिए आप एक गमला चुनें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोगनवेलिया का पौधाा लगाने के लिए लगभग 5 इंच गहरा और 5 इंच चौड़ा गमला सही रहता है. दरअसल, बहुत बड़े गमले में मिट्टी लंबे समय तक गीली रहती है और कटिंग सड़ने का खतरा रहता है.

नमी और धूप का रखें ध्यान
अब मिट्टी में पहले कुछ छेद बना लें. फिर कटिंग को पानी में डुबाकर एलोवेरा जेल लगाएं और लगभग 1 से 2 इंच गहराई तक मिट्टी में लगा दें. कटिंग लगाने के बाद मिट्टी में नमी बनाए रखें. फिर जरूरत के अनुसार पानी दें लेकिन ज्यादा पानी देने से बचें क्योंकि इससे कटिंग सड़ सकती है. शुरुआत में गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोशनी अच्छी हो लेकिन सीधी धूप न आती हो. कुछ हफ्तों बाद कटिंग में नई पत्तियां और टहनियां निकलने लगेंगी. ऐसे में जब पौधे पर 10 से 12 पत्तियांं आ जाएं और उसकी ग्रोथ लगातार दिखे, तब उसे दूसरे गमले में ट्रांसप्लांट किया जा सकता है. फिर कुछ ही हफ्तों में पौधे पर खूबसूरत गुलाबी फूल आने लगेंगे.
कौन सा मौसम रहता है अच्छा?
बोगनवेलिया की कटिंग लगाने के लिए वसंत और गर्मी का मौसम सबसे अच्छा माना जाता है. इस दौरान पौधे की ग्रोथ तेज होती है और कटिंग जल्दी जड़ें बनाती है.
यह भी पढ़ें: अपराजिता के फूलों से घर पर क्रीम कैसे बनाएं? जानें बिना केमिकल वाली फेस क्रीम बनाने का तरीका
यह भी पढ़ें: पीली पड़ने लगी मनी प्लांट की पत्तियां? अपनाएं कोयले की राख और बेकिंग सोडा का देसी नुस्खा,हरा भरा हो जाएगा पौधा





