खबर

दिल्ली-मेरठ जैसे एक ट्रैक पर दौड़ेगी रैपिड रेल-मेट्रो, गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर को हरी झंडी, 64 KM में 22 स्टेशन | Gurugram Faridabad Noida Namo Bharat corridor route rapid rail and metro run on the same track like Delhi Meerut RRTS


नई दिल्ली:

नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद नमो भारत कॉरिडोर को हरियाणा और यूपी सरकार ने रैपिड रेल के नए प्लान को हरी झंडी दे दी है. केंद्र सरकार की मुहर के साथ इस पर काम आगे बढ़ सकता है. ये  रूट दिल्ली-एनसीआर के चार बड़े शहरों नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम के बीच नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर हाईस्पीड कनेक्टिविटी देगा. दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की तरह गुरुग्राम और फरीदाबाद के बीच एक ही ट्रैक पर रैपिड रेल और मेट्रो दोनों चलेंगी. इससे छोटे इलाकों के यात्रियों को भी मेट्रो के साथ रैपिड रेल की कनेक्टिविटी मिलेगी. लंबी दूरी के रेल यात्री भी हाईस्पीड रैपिड रेल का फायदा ले पाएंगे. गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद यात्रा में सड़क से अभी 1.5 से 2.5 घंटे लगता है.नमो भारत से ये सफर घटकर सिर्फ 20 से 40 मिनट रह जाएगा.

गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत रूट

गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत कॉरिडोर 64 किलोमीटर लंबा है. इसमें से 52 किलोमीटर हरियाणा में और सिर्फ 12 किलोमीटर का एरिया उत्तर प्रदेश में आएगा. पूरे नमो भारत रूट पर सात स्टेशन रैपिड रेल के और 15 लोकल मेट्रो स्टेशन (फरीदाबाद में 10 और गुरुग्राम में 8) बनाने का प्लान है. यह नमो भारत रूट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी जोड़ेगा. इससे दोनों एयरपोर्ट के बीच की दूरी घंटे भर में तय होगी. ग्रेटर नोएडा का सूरजपुर एरिया इस रैपिड रेल रूट का मेन इंटरचेंज हब बनेगा, जहां से गाजियाबाद-जेवर एयरपोर्ट और गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट में कनेक्ट करेंगे. 

गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत  के स्टेशन

  1. गुरुग्राम में इफ्को चौक
  2. मिलेनियम सिटी सेंटर
  3. वजीराबाद सेक्टर-52 
  4. सेक्टर-57 
  5. सेक्टर-61 
  6. ग्वाल पहाड़ी
  7. फरीदाबाद में हनुमान मंदिर, बड़खल एन्क्लेव
  8. सैनिक कॉलोनी
  9. बाटा चौक 
  10. सेक्टर 85-86, सेक्टर 87-88
  11. नोएडा सेक्टर 168-142 बेल्ट (FNG एक्सप्रेसवे के रास्ते)
  12. सूरजपुर जंक्शन (ग्रेटर नोएडा)
     
Gurugram Faridabad Noida Namo Bharat Corridor

Gurugram Faridabad Noida Namo Bharat Corridor

नमो भारत की एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी 

नमो भारत का ये रूट दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48), गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड, FNG एक्सप्रेसवे के जरिये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी देगा. नमो भारत कॉरिडोर का इफ्को चौक सीधे NH-48 पर है. यह दिल्ली-जयपुर हाईवे से आने वाले वाहनों को सीधे नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क से जोड़ेगा. गुरुग्राम में यह कॉरिडोर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के समानांतर चलेगा.इससे सेक्टर 54, 56 और 61 के प्राइम लोकेशन को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

ये भी पढ़ें – पलवल-बल्लभगढ़ मेट्रो विस्तार: 28KM में 10 स्टेशन का ऐलान, पृथला, आगरा चौक से दिल्ली गेट तक मिलेगी रफ्तार, नमो भारत से भी कनेक्टिविटी

गुरुग्राम-फरीदाबाद का ट्रैफिक जाम घटेगा 

ग्वाल पहाड़ी से निकलकर रैपिड रेल रूट पहाड़ी क्षेत्र वाले गुरुग्राम-फरीदाबाद मुख्य मार्ग के साथ आगे बढ़ेगा. इससे भारी ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी. फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद का FNG एक्सप्रेसवे के रास्ते यमुना नदी पार कर ये रैपिड रेल नोएडा सेक्टर 142-168 के पास प्रवेश करेगा.फरीदाबाद के बाटा चौक और सेक्टर 87-88 के पास यह अलाइनमेंट दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के फरीदाबाद-सोहना लिंक बाइपास को क्रॉस करेगा.फरीदाबाद में ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड और नमो भारत का रूट एक ही जगह आने से यहां एक डबल डेकर एलिवेटेड ब्रिज बनाने का प्लान है.इसमें ऊपर नमो भारत ट्रेन चलेगी और नीचे गाड़ियां दौड़ेंगी.

ये भी पढ़ें – दिल्ली-पानीपत-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को मिली रफ्तार, TOD नीति मंजूर, गुरुग्राम-फरीदाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

ये भी पढ़ें – ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो: 30 KM में 27 स्टेशन बनेंगे, मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक कनेक्टिविटी, रैपिड मेट्रो, नमो भारत से जुड़ेगा शहर

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button