

नई दिल्ली:
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा यात्रा का ऐलान किया है. इस प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. जबकि जंतर-मंतर पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है. CJP के इस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले कामकाजी लोगों और यात्रियों के मन में यही सवाल चल रहा है कि आज मेट्रो की सर्विस पर तो इस प्रदर्शन का कोई असर नहीं पड़ेगा. अभी तक दिल्ली मेट्रो की तरफ से बंद को लेकर ऐसा कुछ नहीं कहा गया है. लेकिन राजीव चौक, मंडी हाउस और बाराखंभा जैसे प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था जरूर सख्त कर दी गई है.
दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा सख्त
कॉकरोज जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली मेट्रो ने कनॉट प्लेस के पास प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है. राजीव चौक, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ, मंडी हाउस और बाराखंभा मेट्रो स्टेशनों पर पुलिस बल जरूर तैनात किया गया है. यहां एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी. हालांकि मेट्रो पर रोक नहीं लगाई गई है. ऐसे में यात्रियों को आने जाने में परेशानियां नहीं होगी.
राजीव चौक पर रहेगी इंटरचेंज की सुविधा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने 16 अक्टूबर के लिए कोई खास ऐलान नहीं किया है. ऐसे में हर दिन की तरह राजीव चौक पर आज मेट्रो चालू रहेगी, यहां से इंटरचेंज की सुविधा भी यात्रियों को मिलेगी. यानी आप राजीव चौक पर येलो लाइन से ब्लू लाइन या केंद्रीय सचिवालय पर वॉयलेट लाइन में बिना किसी परेशानी के ट्रेन बदल सकेंगे. हालांकि हर दिन की तरह आज सुरक्षा व्यवस्था सख्त रहेगी. साथ ही घर से निकलने से पहले DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर जरूर रखिए.
ये वीडियो भी देखिए.
कनॉट प्लेस के पास ट्रैफिक रह सकता है डायवर्ट
दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के तिरंगा मार्च को अनुमति नहीं दी है. जबकि कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क भी दो दिन बंद रहेगा. ऐसे में दिल्ली में आज सुबह से ही कनॉट प्लेस के पास सुरक्षा व्यवस्था सख्त है, यहां ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया जा सकता है. ऐसे में कनॉट प्लेस की तरफ जाने वाले लोग आज थोड़ा एक्स्ट्रा समय लेकर चले. दिल्ली पुलिस ने भी यहां सुबह से ही लोगों से अपील की है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के नियमों का पालन किया जाए. कनॉट प्लेस के पास धारा-163 लागू की गई है. बता दें कि 10 अक्टूबर के दिन हुए प्रदर्शन की वजह से दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद रखे गए थे.
ये भी पढे़ंः दिल्ली में नो एंट्री तो मुंबई में इट्स ओके, CJP प्रोटेस्ट पर ये कैसा सिस्टम? आज के तिरंगा मार्च पर नजर





