
बरेली:
यूपी के बरेली में एनडीटीवी के एक विशेष कॉन्क्लेव ‘उत्तर प्रदेश 2.0: गांव की रफ्तार’ में उत्तर प्रदेश सरकार में MSME मंत्री भूपेंद्र चौधरी शामिल हुए. कॉन्क्लेव के ‘बढ़ता रोजगार–चमकता घर-बार’ सेशन में उन्होंने रोजगार और आर्थिक मजबूती से जुड़े सवालों पर बात की. हर परिवार के दो बड़े सपनों- ‘रोजगार और अपना घर’, ग्रामीण उत्तर प्रदेश में इन दोनों सपनों को पूरा करने की दिशा में कई कोशिशें की जा रही हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के जरिए लोगों को पक्के घर का सपना पूरा करने में मदद मिल रही है, वहीं छोटे उद्योगों और कारोबार को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर पैदा करने की कोशिश हो रही है.
इन कोशिशों से ग्रामीण परिवारों की जिदगी कितनी बदल रही है और रोजगार व आवास के ये अवसर गांवों की तस्वीर कैसे बदल रहे हैं? इन्हीं मुद्दों पर चर्चा के लिए भूपेंद्र चौधरी एनडीटीवी के कार्यक्रम में शामिल हुए.
पिछले 50 साल में किसी भी राजनीतिक दल को इनता जनसमर्थन नहीं मिला है, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मिला है. गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है. आज बदलता हुआ उत्तर प्रदेश सब के सामने है.
भूपेंद्र चौधरी
MSME मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
उन्होंने आगे कहा कि आज यूपी देश की विकास यात्रा का नेतृत्व करता हुआ दिखाई देता है. हमारी सरकार गरीबों का जीवन बेहतर करने का काम कर रही है.
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में हम लोग चहुमुखी विकास की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. बदलता उत्तर प्रदेश सबके सामने है. आज गरीबों और समाज के कमजोर लोगों के जीवन को बेहतर करने का काम किया गया है.
‘बाहरी शौच जैसी बुराई से मुक्ति…’
‘विकास और गरीब कल्याण के बीच कैसे संतुलन बन रहा है?’ इस सवाल पर भपेंद्र चौधरी ने कहा, “सरकार ने एक बेहतर कर प्रबंधन की व्यवस्था लागू की है. गांवों के विकास के लिए 15वें वित्त आयोग की धनराशि में कई गुना बढ़ोतरी हुई है. 2014 से पहले बड़ी संख्या में हमारी माताएं-बहनें शौच के लिए बाहर जाती थीं. हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में शौचालय बनाया और जागरूकता अभियान चलाया. आज बाहरी शौच जैसी सामाजिक बुराई से मुक्ति मिल चुकी है. आज भारत के विकास में हमारी बहनों का बड़ा विकास है.”
बीजेपी के कार्यकर्ताओं का एक बड़ा समूह है. हमारा स्ट्रक्चर गांव-गांव में है. बीजेपी एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सामान्य घरों-परिवारों से आए लोग राज्य और देश नेतृत्व करते हुए लोग दिखाई देते हैं. हम एक विचार के लिए आगे बढ़ रहे हैं और उस विचारधारा के आधार पर बड़ी संख्या कार्यकर्ता काम करते हैं.
भूपेंद्र चौधरी
MSME मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
उन्होंने आगे कहा कि जो काम सत्तर साल में नहीं हुए, हमने दस साल में करके दिखाए हैं. हमारे विकास की चर्चा पूरी दुनिया में है.
यह भी पढ़ें | यूपी में हो रहे फेक एनकाउंटर? SSP बरेली अनुराग आर्या का जवाब सुनने लायक है
यह भी पढ़ें | NDTV UP 2.0 में डॉ. अरुण सक्सेना का दावा, यूपी में अब उद्योग, सुरक्षा और विकास का नया दौर





