खबर

12वीं के बाद ना करें ये 5 गलतियां, वरना ग्रेजुएशन के बाद नहीं मिलेगी नौकरी | do not make these 5-mistakes after class 12 no one will offer you job



12वीं पास करने के बाद हर छात्र के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे कौन-सा कोर्स चुना जाए और किस क्षेत्र में करियर बनाया जाए. इसी दौरान जल्दबाजी या दूसरों की देखादेखी में लिया गया फैसला भविष्य में परेशानी का सबब बन सकता है. इसलिए 12वीं करने के बाद कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है, वरना ये भारी गलतियां साबित हो सकती हैं. 

1. दोस्तों या रिश्तेदारों की देखा-देखी कोर्स चुनना

कई छात्र अपने दोस्तों के साथ रहने या परिवार के दबाव में कोई कोर्स चुन लेते हैं. लेकिन हर व्यक्ति की रुचि, क्षमता और लक्ष्य अलग होते हैं. इसलिए कोर्स का चुनाव अपनी रुचि और करियर को ध्यान में रखकर करें. 

2. सिर्फ ‘हाई सैलरी’ देखकर फैसला लेना

किसी कोर्स या नौकरी की मौजूदा सैलरी देखकर निर्णय लेना सही नहीं है. समय के साथ इंडस्ट्री की मांग बदलती रहती है. बेहतर होगा कि आप अपनी रुचि, योग्यता और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखें. 

3. स्किल्स पर ध्यान न देना

आज के समय में केवल डिग्री काफी नहीं मानी जाती. कंपनियां तकनीकी कौशल, कम्युनिकेशन, समस्या समाधान की क्षमता और प्रैक्टिकल अनुभव को भी महत्व देती हैं. इसलिए कॉलेज के साथ-साथ नई स्किल्स सीखना, सर्टिफिकेट कोर्स करना और प्रोजेक्ट्स पर काम करना जरूरी है. 

MBA vs PGDM: ग्रेजुएशन के बाद कौन सा कोर्स बेहतर, क्‍या पढ़ाया जाएगा, करियर के मौके

4. इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल अनुभव को नजरअंदाज करना

कॉलेज के दौरान इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट और इंडस्ट्री एक्सपोजर आपको नौकरी के लिए बेहतर तैयार करते हैं. इससे रिज्यूमे मजबूत होता है और इंटरव्यू में भी फायदा मिलता है. 

5. बिना रिसर्च किए कॉलेज या कोर्स चुनना

सिर्फ नाम या प्रचार देखकर किसी कॉलेज में दाखिला न लें. एडमिशन से पहले कॉलेज की मान्यता, फैकल्टी, प्लेसमेंट रिकॉर्ड, फीस, इंफ्रास्ट्रक्चर और पाठ्यक्रम की जानकारी जरूर जुटाएं. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button