खबर

103 मिनट की इस फिल्म को देख लैंडलाइन फोन उठाना जाएंगे भूल, वीकेंड लिस्ट में जरूर ऐड कर लें जियोहॉटस्टार की ये हॉरर मूवी | 103 minute horror movie the Black Phone on JioHotstar add to you weekend watchlist



नई दिल्ली:

अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको थ्रिलर और सस्पेंस भी पसंद आता है तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे जो आपको अपने साथ बांधे रखेगी. हॉट स्टार पर आई ये फिल्म हॉरर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और सुपरनेचुरल का एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. अगर आप भी कुछ ऐसा ही मजेदार देखने की सोच रहे हैं तो हॉट स्टार पर स्ट्रीम हुई फिल्म ‘The Black Phone’ को अपनी वॉच लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए. 

क्या है ‘द ब्लैक फोन’ की कहानी?

इस फिल्म की कहानी घूमती है 13 साल के फिनी शॉ के आस-पास. फिनी एक बेहद ही शांत और शर्मीला लड़का होता है. जिसको एक सीरियल किलर किडनैप कर के अपने बेसमेंट में कैद कर देता है. उस कमरे में एक काले रंग का फोन टंगा होता है, जो कि पूरी तरह से खराब होता है. लेकिन एक दिन वो फोन अचानक से बजता है. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि फोन के दूसरी तरफ से उन बच्चों की आवाज आती है, जिन्हें किलर पहले ही अपना शिकार बना चुका होता है. वो उन बच्चों को भी उसी बेसमेंट में लाकर रखता है. 

फिनी को वही बच्चे फोन कर के उस कमरे से निकलने के सुराग देते हैं. जिनकी मदद से वो अपनी जान बचाने की कोशिश करता है. वहीं दूसरी तरफ फिनी की बहु भी अपने सपनों के जरिए भाई को बचाने की कोशिश करती है. इस फिल्म की खासियत ये है कि इसमें आखिर तक सस्पेंस और हॉरर बना हुआ है. जब आपको लगेगा की सब कुछ ठीक हो गया, तभी ऐसा मोड़ आता है कि कहानी पूरी बदल जाती है. 

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म का डायरेक्शन स्कॉट डेरिक्सन ने किया है, जो इससे पहले सिनिस्टर और डॉक्टर स्ट्रेंज जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: 4 सीजन 40 एपिसोड, रात होते ही इस शहर में निकल आते हैवान, प्राइम वीडियो की ये हॉरर सीरीज कर देगी हैरान

लीड रोल 

  • एथन हॉक
  • मेसन थेम्स
  • मैडलिन मैकग्रा 
  • जेरेमी डेविस
  • जेम्स रेंसन 

IMDb में इस फिल्म की रेटिंग 6.9/10 है.

इस फिल्म की खास बात है कि इसमें एक्टर्स की दमदार एक्टिंग, स्ट्रांग स्क्रीनप्ले और सस्पेंस से भरे माहौल के लिए पसंद किया गया है. यह उन हॉरर फिल्मों में से है, जिसमें बिना खून-खराबे के भी आपको घंटों तक बांधे रख सकती है. इसके साथ ही इस फिल्म में इसका विलेन एथन हॉक ने मास्क के पीछे रहकर भी डर पैदा किया है. 

अगर आपको सिनिस्टर, ईट और स्ट्रेंजर थिंग्स (सीरीज) और साइकोलॉजिकल और सुपरनेचुरल थ्रिलर पसंद है तो आपको ये मूवी जरूर देखनी चाहिए. फिल्म का दूसरा सीजन भी 2025 में स्ट्रीम हो गया है. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button