खबर

गंगा एक्सप्रेस वे पर एकाएक फिसलने लगी बीजेपी विधायक की कार, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल | BJP MLA Chandra Pal Singh Fortuner car meet with an accident on the Ganga Expressway



गंगा एक्सप्रेस-वे पर बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह की फॉर्च्यूनर कार हादसे की शिकार हो गई है. चंद्रपाल सिंह डिबाई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक हैं. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. हादसा इतना खतरनाक था कि एक बार को देखकर यकीन नहीं होता कि क्या ऐसा भी हो सकता है.

पता चला है कि लखनऊ से लौटते समय कार का टायर फटने के बाद उनकी गाड़ी पोटा कबूलपुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. हादसे में विधायक समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है. विधायक को हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घटना की जगह और एक्सप्रेसवे को लेकर शुरुआती सूचनाओं में अलग-अलग विवरण सामने आ रहे हैं,.वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल है उसमें दिख रहा है कि एक्सप्रेसवे पर कार का टायर अचानक फटता है और फिर कार फिसलती जाती है.

बारिश के पानी के कारण कार के साथ पानी के छींटे साफ दिखते हैं. कार रोड से कच्चे रास्ते पर काफी तेजी से फिसलती चली जाती है और आखिरकार पोल से टकराकर रुक जाती है. मगर हादसा इतना खतरनाक और डरावना था कि किसी भी आदमी का डर जाना स्वाभाविक है.

अभी तक पता नहीं चल पाया है कि हादसे में विधायक को चोट आई है या नहीं. उन्हें अस्पताल में भर्ती सामान्य जांच के लिए भर्ती कराया गया है या फिर चोट के कारण. फिलहाल विधायक से संपर्क नहीं हो पाया है.

यही भी पढ़ें-

कल का मौसम: दिल्ली, उत्तराखंड से लेकर दक्षिण भारत तक भारी बारिश, इन राज्यों में रेड अलर्ट, जानें IMD का अपडेट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button