खबर

₹7,100 नहीं जुटे तो नहीं निकाला जाएगा! नूंह में सर्कस की शर्त बनी युवक की मौत की वजह? | Nuh Buried Alive Stunt Death Case haryana-nuh-youth-dies-after-being-buried-alive-in-circus-stunt-alleged-negligence



हरियाणा के नूंह जिले के तावडू उपमंडल के गांव खोरी कला में एक खतरनाक स्टंट के दौरान 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है. पिछले सप्ताह आयोजित एक ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस में युवक को जमीन के अंदर जिंदा दफनाने का प्रदर्शन किया गया था. दावा किया गया था कि उसे 24 घंटे बाद सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा. लेकिन कथित लापरवाही के चलते युवक को करीब 36 घंटे बाद बाहर निकाला गया, तब तक युवक की दम घुटने से मौत हो चुकी थी.

मृतक की पहचान फरीदाबाद जिले के गौंची गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है. वह ट्रैवलिंग बाइसिकल सर्कस के आयोजकों में शामिल था. खोरी कला गांव के एक खाली प्लॉट में पिछले सात दिनों से साइकिल स्टंट सर्कस का आयोजन चल रहा था, जिसमें दीपक विभिन्न रोमांचक करतब दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन करता था; वह हैंडलबार पर संतुलन बनाना, बिना आगे देखे साइकिल चलाना और चलती साइकिल पर सीधे खड़े होकर स्टंट करने जैसे करतब प्रस्तुत करता था.

36 घंटे तक ज़मीन के अंदर ही दबा रहा.

कार्यक्रम के अंतिम दिन दीपक को एक विशेष रूप से खोदे गए गड्ढे में बोरी के अंदर उतार कर जीवंत समाधि दी गई. आयोजकों ने दर्शकों से कहा कि उसे 24 घंटे बाद जीवित बाहर निकाला जाएगा. हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपक को तय समय पर नहीं निकाला गया और वह करीब 36 घंटे तक ज़मीन के अंदर ही दबा रहा.

प्रत्यक्षदर्शी संचित सिंह ने बताया कि सर्कस के दौरान लोगों से यह भी कहा गया कि जब तक 7,100 रुपये की राशि एकत्र नहीं होगी, तब तक दीपक को बाहर नहीं निकाला जाएगा. इसी कारण उसे तय समय से काफी देर बाद बाहर निकाला गया. जब गड्ढा खोला गया तो दीपक मृत अवस्था में मिला. आशंका है कि लंबे समय तक ज़मीन के अंदर रहने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. इस दर्दनाक हादसे ने ऐसे खतरनाक स्टंटों की सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक को समय पर बाहर क्यों नहीं निकाला गया तथा इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की क्या भूमिका रही.

ये भी पढ़ें : दरिंदगी की हद पार! समय पर नहीं मिला खाना तो भाभी का काट डाला सिर, फिर पेड़ पर लटकाया




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button