मध्य प्रदेश

हिमाचल: 11 जिलों में 2909 पंचायत प्रधानों-उपप्रधानों ने ली शपथ, एंटी चिट्टा अभियान को मिला जोर


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कांगड़ा जिले का शपथ ग्रहण समारोह 18 जून को होगा.

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की 441पंचायतों के नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने सोमवार (15 जून) को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह शिमला के पीटर हाउस में आयोजित किया गया था, जहां प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई.

वहीं, प्रदेश के 12 जिलों में 3,754 पंचायत प्रधान और उतने ही उप-प्रधान नवनिर्वाचित हुए हैं, लेकिन सोमवार को कांगड़ा को छोड़कर बाकि 11 जिलों के 2909 पंचायतों के प्रधानों और उप-प्रधानों ने शपथ ग्रहण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहे. 

‘एंटी चिट्टा’ अभियान के लिए दिलाई गई विशेष शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘एंटी चिट्टा’ अभियान के तहत प्रतिनिधियों को विशेष शपथ भी दिलाई. इस पहल का उद्देश्य पंचायत स्तर पर नशीले पदार्थों के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना और स्थानीय समुदायों को नशामुक्त बनाने के प्रयासों को मजबूत करना है. मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने, युवाओं को जागरूक करने और नशीली दवाओं की बिक्री व सेवन पर रोक लगाने में सहयोग देने का आह्वान किया.

कांगड़ा में 18 जून को होगा शपथ ग्रहण

प्रदेशभर में हाल ही में संपन्न पंचायत चुनावों के बाद 12 जिलों में कुल 3,754 पंचायत प्रधान और इतने ही उप-प्रधान निर्वाचित हुए हैं. सोमवार को कांगड़ा जिले को छोड़कर शेष 11 जिलों की 2,909 पंचायतों के प्रधानों और उप-प्रधानों को जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा शपथ दिलाई गई.

जिला कांगड़ा के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 18 जून को दाड़ी मेला मैदान में आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री स्वयं उन्हें शपथ दिलाएंगे. पंचायती राज संस्थाओं को ग्रामीण विकास और स्थानीय स्वशासन की आधारशिला माना जाता है. नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों के विकास, पारदर्शी प्रशासन और जनकल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.

पर्यटन सीजन में हिमाचल में सैलानियों की भारी भीड़, शिमला में बढ़ा वाहनों का दबाव; पुलिस अलर्ट

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button