
हिमाचल के ठियोग से कांग्रेस विधायक और एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने वंदे मातरम् को लेकर बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान राठौर ने कहा कि पहले कभी वंदे मातरम् को लेकर विवाद नहीं रहा, लेकिन अब जानबूझकर इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी बीजेपी विधायक दल मुद्दों पर बात नहीं कर रहा है.
‘धर्म के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश’
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय गीत के रूप में वंदे मातरम् के पहले दो पैरा स्वीकार किए गए थे और तब से लेकर अब तक इसको लेकर कभी कोई विवाद नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी देश में ध्रुवीकरण की कोशिश कर रही है. राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने को लेकर भी उन्होंने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि देश में धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटने की कोशिश हो रही है.
ये भी पढ़ें: हिमाचल विधानसभा में हंगामा, राष्ट्रगान के मुद्दे पर BJP का वॉकआउट
‘महंगाई से ध्यान भटकाने की कोशिश’
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने के प्रयास किए जा रहे हैं. चीनी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ रहे हैं और त्योहारों के दौरान लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने E-20 तेल से लोगों को हो रही परेशानी पर भी सवाल उठाए.
सतीश महाना को बर्खास्त करने की मांग
कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह राठौर ने ये भी कहा कि आज देश और हिमाचल प्रदेश में आज ऐसे हालात हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग की.
ये भी पढ़ें: शिमला: वंदे मातरम् पर सियासी संग्राम, हाईकोर्ट जाने की तैयारी में BJP
