
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांगड़ा के अति दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल पहुंचे. यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना. वह प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो बड़ा भंगाल में रात्रि प्रवास करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को राहत और विकास की दिशा में 6 बड़ी घोषणाएं कीं.
उन्होंने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये देने की घोषणा की.
पंचायत चुनाव पर जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर आरोप, हॉर्स ट्रेडिंग के लिए चुनाव टाल रही सरकार
24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर सेट लगाने की घोषणा
सीएम सुक्खू ने कहा कि इस दुर्गम क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनरेटर सेट लगाए जाएंगे. उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल के स्कूली बच्चों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए इंसेंटिव देने की घोषणा की. साथ ही क्षेत्र के नजदीकी स्कूलों को नोडल स्कूल बनाने का फैसला लिया गया है, ताकि बीड़ और अन्य इलाकों से बच्चे यहां आसानी से शिक्षा ग्रहण कर सकें.
सीएम सुक्खू ने बड़ा भंगाल को इको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जल्द ही विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाएगी. प्राकृतिक खेती से उगाए गए राजमाह पर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करेगी. कृषि विभाग को क्षेत्र के लोगों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने और सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.
राजमाह पर समर्थन मूल्य, भेड़ पालकों से मीट खरीदेगी सरकार
भेड़ पालकों के हित में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि प्रदेश सरकार उनके द्वारा पाले गए भेड़ों से उचित मूल्य पर मीट खरीदेगी. मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि सरकार उनका जीवन सुगम बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. उन्होंने आपदा में हुए नुकसान का जायजा भी लिया. गौरतलब है कि वर्ष 2011 के बाद किसी भी मुख्यमंत्री ने बड़ा भंगाल का दौरा नहीं किया था. इस मौके पर विधायक किशोरी लाल भी उपस्थित रहे.
शिमला में मानसून से पहले बारिश का कहर, मलबे में दबीं 3 गाड़ियां; कई घरों में घुसा पानी