मध्य प्रदेश

हिमाचल प्रदेश बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IPS अधिकारियों के तबादले, इल्मा अफरोज बनीं एसपी नूरपुर


हिमाचल प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और नई नियुक्तियां की हैं. राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना के अनुसार 8 IPS और 2 HPPS अधिकारियों के तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. 

अभिषेक दुल्लर (IPS-2006) को आईजीपी (लॉ एंड ऑर्डर), शिमला बनाया गया है और उन्हें आईजीपी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग, डरोह का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया। डॉ. डी.के. चौधरी (IPS-2008) को आईजीपी कम्युनिकेशन एंड टेक्निकल सर्विसेज, हमीरपुर की जिम्मेदारी दी गई है.

धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

युवा IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

संदीप कुमार धवल (IPS-2016) को एसपी देहरा, अशोक रतन (IPS-2017) को एसपी (लीव रिजर्व) शिमला, मयंक चौधरी (IPS-2019) को एसपी (लीव रिजर्व) शिमला और अभिषेक (IPS-2021) को एसपी बिलासपुर बनाया गया है. गौरवजीत सिंह (IPS-2022) को एडिशनल एसपी शिमला की जिम्मेदारी सौंपी गई. इल्मा अफरोज (IPS-2018) को अध्ययन अवकाश से लौटने के बाद एसपी नूरपुर बनाया गया है.

HPPS अधिकारियों के भी तबादले

रमन शर्मा (HPPS-2007) को एसपी (सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, उत्तरी रेंज) धर्मशाला और कुलभूषण वर्मा (HPPS-2008) को एसपी कांगड़ा (धर्मशाला) बनाया गया है. कुलभूषण वर्मा को एसपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है.

कानून-व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

सरकार का यह कदम कानून-व्यवस्था, जिला पुलिस प्रशासन और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. देहरा, बिलासपुर, नूरपुर और शिमला जैसे क्षेत्रों में नए अधिकारियों की तैनाती से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है.

शिमला में 21 हजार मिड-डे मील वर्कर्स की हड़ताल, 8 हजार से अधिक स्कूल प्रभावित!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button