मध्य प्रदेश

हिमाचल: चंबा में कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है. यहां पठानकोट–चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के लाहड़ के पास मंगलवार की तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. भारी बारिश और पुलिस और बचाव दल को घटनास्थल पर पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी है. 

हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय इलाके में भारी बारिश हो रही थी, घना कोहरा सा छाया हुआ था और सड़क पर काफी फिसलन थी, जिस कारण ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटनाग्रस्त हुई ऑल्टो कार भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा के निवासी पप्पू राणा की बताई जा रही है. हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है. 

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस द्वारा वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य किया जा रहा है. हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है.

इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि ग्राम पंचायत गैहरा की प्रधान इंदू ने की है. हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों और क्षेत्रवासियों में मातम का माहौल है. प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा मृतकों की पहचान और अन्य औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. 

आर्मी अफसर के बेटे की मौत के 4 दिन बाद भी नहीं हुई FIR? जवाबदेह कौन

 

Input By : मनोज धीमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button