

नेल पेंट हाथों की खूबसूरती को और बढ़ाने का काम करती है. लेकिन अक्सर डस्की या डार्क स्किन टोन वाली लड़कियां इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं कि उनके हाथों पर कौन से रंग की नेल पेंट ज्यादा अच्छी लगेगी. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसे लेकर कॉस्मेटोलॉजिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट एकता मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है. अपनी इस पोस्ट में उन्होंने डस्की स्किन टोन के लिए 5 नेल शेड्स बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-
कैरेमल न्यूड
कॉस्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, अगर आपको सिंपल और क्लासी लुक पसंद है तो आप कैरेमल न्यूड शेड ट्राई कर सकती हैं. ये रंग बहुत ज्यादा चटक नहीं होता है और रोजाना ऑफिस, कॉलेज या किसी नॉर्मल आउटिंग के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
रोजी माउव
अगर आप अपने नेल्स पर बहुत ज्यादा बोल्ड कलर नहीं लगाना चाहती हैं, तो आपके लिए रोजी माउव कलर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये शेड हाथों को सॉफ्ट और ट्रेंडी लुक देता है. आप इसे कैजुअल से लेकर पार्टी के लिए भी ट्राई कर सकती हैं.
डीप बरगंडी
अगर आपको रिच और लग्जरी लुक पसंद है, तो डीप आप बरगंडी शेड चुन सकती हैं. ये कलर डस्की स्किन टोन पर काफी उभरकर दिखाई देता है. खासतौर पर पार्टी, डिनर या किसी खास मौके पर ये शेड आपके लुक को और स्टाइलिश बना सकता है.
टेराकोटा ब्राउन
टेराकोटा ब्राउन वार्म अर्थी टोन वाला कलर है. ये भी बहुत ज्यादा चमकीला नहीं होता है, लेकिन डस्की स्किन टोन पर बहुत खूबसूरत लगता है. अगर आप ब्राउन फैमिली से कोई कलर चुनना चाहती हैं, तो ये शेड जरूर ट्राई किया जा सकता है.
स्पाइस रेड
इन सब से अलग कॉस्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, स्पाइस रेड कलर भी डस्की स्किन टोन पर बेहद खूबसूरत लगता है. खासकर आप किसी पार्टी या फेस्टिवल के टाइम इस कलर की नेल पेंट लगा सकती हैं.
यह भी पढ़ें- जांघों के अंदरूनी हिस्से का कालापन कैसे दूर करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया क्या लगाने से दूर होगी डार्कनेस





