खबर

‘हमें भीख दो, पुलिस को रिश्वत देनी है’, लुधियाना में मां-बेटे ने हाथ में डिब्बा लेकर मांगी भीख | ludhiana-mother-son-begging-on-road-we-need-bribe-for-police-poster-protest-division-7-property-dispute



लुधियाना:

लुधियाना से सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. हाथों में डिब्बा और पोस्टर लेकर सड़क पर भीख मांगती यह मां-बेटे की जोड़ी दरअसल पंजाब पुलिस के खिलाफ अपना विरोध जता रही है. पोस्टर पर लिखा है- ‘हमें भीख दो, हमें पुलिस को रिश्वत देनी है.’

महिला ने क्या आरोप लगाया?

महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत के बाद उसके ससुर ने मकान की वसीयत उसके पोते यानी महिला के बेटे के नाम कर दी थी. कुछ समय बाद ससुर की भी मौत हो गई. महिला का आरोप है कि इसके बाद कुछ रिश्तेदारों ने कथित तौर पर दस्तावेजों में हेरफेर कर मकान किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया.

महिला के मुताबिक, जब उसने इसका विरोध किया तो उसके बेटे पर जानलेवा हमला किया गया. मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-7 के अधीन आने वाली पुलिस चौकी में दी गई. महिला का आरोप है कि शिकायत दिए हुए करीब एक महीना बीत चुका है, लेकिन अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

पुलिस ने मांगा खर्चा-पानी

महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उससे कथित तौर पर खर्चा-पानी की मांग भी की गई. इसी के विरोध में मां-बेटे ने हाथ में डिब्बा लेकर सड़क पर भीख मांगी और पुलिस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया.

महिला ने पुलिस कमिश्नर से इंसाफ की गुहार लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, मकान का हक वापस दिलाने और बेटे पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ेंः जो होटल बुक किया, वह था ही नहीं… -4 डिग्री में परिवार ने कार में बिताई रात; अब Make My Trip देगा मुआवजा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button