
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का एक बयान चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, रीवा के संजय गांधी अस्पताल पर खराब व्यवस्थाओं के आरोप लगाते हुए विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि अगर परिवार वाले पोस्टमार्टम के समय वहां न खड़े हों तो सुंदर महिलाओं की डेड बॉडी से रेप हो जाता है. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला रीवा के संजय गांधी अस्पताल में आई गर्भवती महिला कल्पना मिश्रा और उनके बच्चे की मौत से जुड़ा है. मां और बच्चे की मौत मामले में धरना प्रदर्शन जारी है. इसी बीच सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने यह बयान दिया जिससे संजय गांधी अस्पताल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘काजी कैंप पर मिसाइल गिरा दो’, भोपाल BJP विधायक के बयान से सियासी बवाल
‘पोस्टमार्टम के पास खड़े होने के लगते हैं पैसे’- कांग्रेस विधायक
विधायक अभय मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि संजय गांधी अस्पताल में अगर कोई सुंदर महिला एक्सपायर हो जाती है तो पोस्टमार्टम में अगर उसके घर-परिवार के लोग वहां न हों तो शवों से रेप किया जाता है. वहां खड़े रहने के लिए पैसे भी देने पड़ते हैं. इस सनसनीखेज बयान के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था, और शवों की निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं.
अस्पताल से सामने नहीं आए ऐसे मामले
स्पष्ट कर दें कि विधायक के इस बयान में कितनी सच्चाई है और किस आधार पर यह बयान दिया गया है, इसकी कोई पुष्टि नहीं है हुई है. अभी तक संजय गांधी अस्पताल से इस तरह की कोई भी घटना सामने नहीं आई है और न ही किसी भी मृतक के परिजनों ने इस तरह के आरोप लगाए हैं.
यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट CEO: दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, ‘ऐसे व्यक्ति को…’