
2026 Bajaj Pulsar 125 भारत में लॉन्च हो गई है. नई बाइक में पुराने मॉडल के मुकाबले डिजाइन, इंजन, सस्पेंशन और फीचर्स में कई बदलाव किए गए हैं. इसकी शुरुआती कीमत 92,990 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. हालांकिय ये कीमत पुराने मॉडल से लगभग 11 हजार रुपये ज्यादा है. लेकिन, क्या आपको ये नई Bajaj Pulsar 125 खरीदनी चाहिए. आइए, आपको इसके डिजाइन से लेकर मॉडल तक के बारे में बताते हैं.
नया डिजाइन
2026 Pulsar 125 के डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं. बाइक में अब ज्यादा शार्प हेडलाइट सेक्शन और ज्यादा अग्रेसिव टैंक एक्सटेंशन मिलते हैं. हालांकि, बाइक का ओवरऑल Pulsar लूक पहले जैसा ही रखा गया है. यानी पुराने Pulsar डिजाइन को पसंद करने वाले ग्राहकों को ये बदलाव ज्यादा अलग नहीं लगेगा.

नया इंजन और राइडिंग मोड
नई Pulsar 125 में नया एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. ये 11.7bhp की पावर और 11.4Nm का टॉर्क देता है. इंजन में साइलेंट स्टार्टर और इंजन स्टार्ट/स्टॉप भी दिया गया है. इनका मकसद बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर करना है. इस बाइक में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं. इसमें आपको रेन, रोड और स्पोर्ट मोड के ऑप्शन मिलेंगे.
मोनोशॉक सस्पेंशन
नई Pulsar 125 के अंडरपिनिंग्स में भी बदलाव किया गया है. पुराने मॉडल में दिए गए ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर की जगह अब मोनोशॉक दिया गया है. इससे बाइक की राइड और हैंडलिंग को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है. 2026 Pulsar 125 को LCD कंसोल या TFT कंसोल के साथ खरीदा जा सकता है. TFT कंसोल वाले वैरिएंट में कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं. इनमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, Google Maps मिररिंग, कॉल और SMS अलर्ट, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, म्यूजिक कंट्रोल शामिल हैं.

Bajaj Pulsar 125 के वैरिएंट और कीमत
Pulsar 125 की शुरुआती कीमत 92,990 रुपये (एक्स-शोरूम) है.
| मॉडल और वैरिएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
|---|---|
| Pulsar 125 सिंगल सीट LCD | 92,900 रुपये |
| Pulsar 125 स्प्लिट सीट LCD | 94,518 रुपये |
| Pulsar 125 सिंगल सीट TFT | 99,291 रुपये |
| Pulsar 125 स्प्लिट सीट TFT | 1,00,288 रुपये |
| Pulsar 125 स्प्लिट सीट TFT + कनेक्टेड फीचर्स | 1,04,318 रुपये |
कौन-सा वेरिएंट ज्यादा बेहतर?
बेस मॉडल से STD Single Seat तक जाने पर कीमत 6,301 रुपये बढ़ती है. इसी वैरिएंट से बाइक में ज्यादा टेक्नोलॉजी मिलनी शुरू होती है, जिसमें TFT, राइड मोड, LED इंडिकेटर, हैजर्ड लाइट और ISG जैसे फीचर्स शामिल हैं. STD Single Seat से STD Split Seat पर जाने के लिए सिर्फ 997 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे. वहीं Premium Split Seat की कीमत 1,04,318 रुपये है.
ये भी पढ़ें- भूल जाएंगे Splendor! 100cc की दो दमदार बाइक, 75 का माइलेज, कीमत 65,642 रुपये से शुरू





