खबर

सिर्फ ₹2,850 में हेलीकॉप्टर से करें बाबा बैद्यनाथ के हवाई दर्शन, जानें रूट, किराया और पूरी डिटेल | Baba Baidyanath Dham Jharkhand Govt to Launch Special Helicopter Service from August 4 for Shravani Mela 2026 Check Complete Fare List Routes


Baba Baidyanath Dham Helicopter Service: सावन के महीने में अगर आप बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए देवघर जा रहे हैं, और भीड़भाड़ से बचकर आराम से दर्शन करना चाहते हैं ,तो आपके लिए अच्छी खबर है. झारखंड सरकार 4 अगस्त से श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल हेलीकॉप्टर सर्विस शुरू करने जा रही है. इस सेवा के जरिए श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम के हवाई दर्शन कर सकेंगे. 

इतना ही नहीं,महज कुछ ही मिनटों में देवघर से बाबा बासुकीनाथ धाम तक हेलीकॉप्टर से भी पहुंच सकेंगे.श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट और समय के हिसाब से किफायती किराया तय किया गया है. आइए जानते हैं इसके लिए किराया कितना देना होगा …

4 अगस्त से मिलेगी हेलीकॉप्टर सर्विस

झारखंड सरकार ने सावन में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह खास पहल की है. यह हेलीकॉप्टर सेवा देवघर प्रशासन और राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग की पहल पर झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट (JFI) संचालित करेगा. इस सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से होगी.

बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ के होंगे हवाई दर्शन

श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से 7 से 10 मिनट की उड़ान में बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर और आसपास के क्षेत्र का हवाई दर्शन कर सकेंगे. इसी तरह बाबा बासुकीनाथ धाम का हवाई दर्शन भी कराया जाएगा. दोनों सेवाओं के लिए प्रति व्यक्ति 2,850 रुपये किराया तय किया गया है.

हेलीकॉप्टर से अब देवघर से बासुकीनाथ भी जा सकेंगे श्रद्धालु

4 अगस्त से देवघर से बासुकीनाथ धाम तक एकतरफा हेलीकॉप्टर सेवा भी शुरू होगी. करीब 15 मिनट की इस यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 4,500 रुपये किराया देना होगा. सावन में लंबी दूरी और भीड़ से बचने के लिए यह सुविधा काफी मददगार साबित हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

त्रिकूट की हवाई सैर भी होगी

अगर आप त्रिकूट पर्वत का हवाई नजारा देखना चाहते हैं, तो यह विकल्प भी मिलेगा. देवघर से त्रिकूट तक 10 से 15 मिनट की हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए 3,750 रुपये प्रति व्यक्ति किराया रखा गया है.

चार यात्रियों के साथ उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर

झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक कैप्टन एस.पी. सिन्हा के मुताबिक, इस सेवा के लिए 5 सीटों वाला  एक खास हेलीकॉप्टर लगाया गया है, जिसमें एक बार में एक पायलट और चार यात्री सफर कर सकेंगे.

हेलीकॉप्टर सर्विस से लाखों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि 29 जुलाई से शुरू हुए विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं. इसके बाद वे बाबा बासुकीनाथ धाम भी जाते हैं. सरकार का कहना है कि हेलीकॉप्टर सर्विस से श्रद्धालुओं का समय बचेगा और यात्रा पहले से अधिक सुविधाजनक होगी. साथ ही श्रद्धालुओं के लिए टेंट हाउस समेत कई अन्य व्यवस्थाएं भी की गई हैं.

ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-यूपी में कहां कौन-कौन हाईवे और एक्सप्रेसवे है बंद या डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button