खबर

श्रीदेवी-अनिल कपूर का 49 साल पुराना गाना, पाकिस्तानी गायक नुसरत फतेह अली खान के सॉन्ग की है कॉपी, तीन सिंगर्स की आवाज में अमर | Sridevi Anil Kapoor 49 year old song copy of Pakistani singer Nusrat Fateh Ali Khan sung by three singers



नई दिल्ली:

बॉलीवुड के कई सुपरहिट गाने पाकिस्तानी गानों से इंस्पायर्ड रहे हैं. ऐसा ही एक गाना श्रीदेवी की फिल्म जुदाई का भी है. इस फिल्म में श्रीदेवी अपने पति को बेच देती हैं और खुद ही उसकी दूसरी शादी कराती हैं. लेकिन जब अहसास होता है कि उन्होंने क्या खो दिया तो उन्हें पछताना पड़ता है. इसी मौके पर ये गीत बजता है जो न सिर्फ रूह में उतर जाता है बल्कि टूटे दिल के जज्बात को बखूबी शब्दों में उतारता है. जुदाई फिल्म का ये सदाबहार गाना पड़ोसी देश पाकिस्तान के एक गाने से इंस्पायर्ड था. 

यह भी पढ़ें- करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड

हम बात कर रहे हैं, “मुझे इक पल चैन न आए” (Mujhe Ek Pal Chain Na Aaye) गाने की. इस गाने को फिल्म जुदाई में अल्का यागनिक, हरिहरण और जसपिंदर नरूला ने गाया है. इसकी धुन और बोल पाकिस्तानी गाने ‘सानू इक पल चैन न आवे’ से इंस्पायर्ड है, जिसे मशहूर गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने गाया था. गाने में संगीत 90 के दशक के जानी-मानी संगीतकारों की जोड़ी नदीम-श्रवण ने दिया था और बोल समीर ने लिखे थे. गाना आज भी सुना जाता है और लोग इसे बेहद पसंद करते हैं.  

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर शुरू में इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे. उन्होंने पारिवारिक दबाव और रिश्ते के समीकरणों के कारण इस फिल्म के लिए मना कर दिया था. लेकिन बाद में बोनी कपूर के कहने पर उन्होंने ये फिल्म की. फिल्म को लेकर पहले कुछ डिस्ट्रीब्यूटर्स कंफ्यूज थे, उनका लगा कि फिल्म नहीं चलेगी. उन्हें डर था कि श्रीदेवी और अनिल कपूर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी इस तरह की कहानी में पसंद नहीं आएगी. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन  

फिल्म जुदाई में श्रीदेवी और अनिल कपूर के साथ उर्मिला मातोंडकर भी थीं. फिल्म ने दुनिया भर में 28 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इसे बनाने में महज 6.30 करोड़ का लागत आई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button