मध्य प्रदेश

शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- ‘पैसे नहीं, आस्था की चोरी’


अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इसी कड़ी में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ शिमला स्थित राम मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कीर्तन में हिस्सा लिया.

इस दौरान मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजेश धर्माणी, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे. मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के नाम पर चंदे में गड़बड़ी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें. उन्होंने कहा कि यह केवल पैसों का नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का मामला है.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर सरकार ने एक दिन का किया था घोषित अवकाश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए जब देशभर में चंदा एकत्र किया जा रहा था, तब उन्होंने भी विधायक रहते हुए श्रद्धापूर्वक अपना योगदान दिया था. उन्होंने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार ने पूरे दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार भगवान श्रीराम के आदर्शों को शासन और जनसेवा में उतारने का प्रयास कर रही है. हिंदू संस्कृति सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाती है और जो भगवान राम के सच्चे अनुयायी हैं, वे उनके नाम पर राजनीति नहीं करते.

हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर

राम के नाम पर राजनीति और चंदे में गड़बड़ी करने वालों को मिले सद्बुद्धि 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था के अनुसार धन, गहने और अन्य चढ़ावे भगवान राम के चरणों में अर्पित किए थे. ऐसे में यदि चढ़ावे में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो यह केवल आर्थिक अनियमितता नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था की चोरी है. वहीं उन्होंने मंत्रिमंडल के साथ भगवान श्रीराम से प्रार्थना की कि राम के नाम पर राजनीति करने वालों और चंदे में गड़बड़ी करने वालों को सद्बुद्धि मिले.

एसआईटी जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करता है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की नीयत और भावना होती है. मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान का भी उल्लेख करते हुए कहा कि राम मंदिर की प्रक्रिया में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी.

बीजेपी को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले खुद करना चाहिए आत्ममंथन 

हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के आरोपों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भी भगवान राम की उतनी ही श्रद्धा से पूजा करते हैं और वर्षों से उनके बताए सत्य, ईमानदारी और सेवा के मार्ग पर चल रहे हैं. बीजेपी को दूसरों पर सवाल उठाने से पहले आत्ममंथन करना चाहिए. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार रामराज्य की भावना के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है, जिनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. उन्होंने बीजेपी से श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करने और अपनी नीयत व भावना पर विचार करने की नसीहत भी दी.

हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button