खबर

‘वीडियो पूरी तरह से नकली, ये विरोधियों का घटिया सियासी हथकंडा’, बोले पंजाब CM भगवंत मान | Punjab CM Bhagwant Mann on viral video claims Motive is just to defame me



चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को अपने कथित विवादित वीडियो पर कहा कि उन्हें धार्मिक रूप से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें बदनाम करने के लिए घटिया सियासी हथकंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है. मान ने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा के लैब मालिकों को डराकर कहलवाया जा रहा है कि हमने 10 लाख रुपये देकर रिपोर्ट बनवाई थी.

क्या है मामला?

दरअसल, भगवंत मान का एक कथित वीडियो सामने आया था. इस वीडियो के सामने आने के बाद सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने मान को ‘पंथ विरोधी’ करार दिया था. वहीं, भगवंत मान का दावा है कि वह वीडियो फर्जी है.

इसी बीच हरियाणा पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर डिजिटल फोरेंसिक एक्सपर्ट को 10 लाख रुपये की रिश्वत देने का आरोप है. आरोप है कि उन्होंने एक फोरेंसिक एक्सपर्ट को रिश्वत देकर वीडियो को फेक बताने की रिपोर्ट बनवाई थी.

यह भी पढ़ेंः पंजाब के CM भगवंत मान वीडियो विवाद में बड़ा एक्शन, गुरुग्राम से 2 गिरफ्तार, 10 लाख में बनी थी फर्जी रिपोर्ट

भगवंत मान का क्या है कहना?

इसी बात को लेकर बुधवार को भगवंत मान ने कहा कि हमने फोरेंसिक लैब से जांच करवाई थी. अब ये लैब के मालिकों को FIR का डर दिखाकर कहलवाना चाहते हैं कि हमने 10 लाख रुपये देकर रिपोर्ट बनवाई. उन्होंने कहा कि धार्मिक रूप बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

मान ने दावा किया कि उनका फर्जी वीडियो वायरल किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वीडियो को वायरल करके मुझे दोषी करार दे दिया गया. उन्होंने दावा किया कि वीडियो पूरी तरह से नकली है.

उन्होंने कहा कि विरोधियों को झूठ फैलाने के अलावा और कोई मुद्दा नहीं आता. विरोधी धार्मिक तौर पर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैंने अब संगत पर फैसला छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ेंः 1 जुलाई को हर महिला के खाते में डाली जाएगी तीन महीने की ‘मांवां-धीयां सत्कार राशि’, CM भगवंत सिंह मान का ऐलान

मैं पंजाब के हक में खड़ा हूंः मान

उन्होंने कहा कि हमने वीडियो की जांच करवाई तो हमारी रिपोर्ट नकली लेकिन उन्होंने जांच करवाई तो उनकी रिपोर्ट असली है. उन्होंने कहा कि गुरुद्वारों के बाहर मेरे पोस्टर लगाने की बात कर रहे हैं, लेकिन सुखबीर बादल के पोस्टर क्यों नहीं लगे? उन्होंने तो बेअदबी के दोषों को माना था.

उन्हंने कहा कि मैं सच्चे दिल से पंजाब के हक में खड़ा हूं. क्या कोई इतनी घटिया हरकत अपने सपने में भी करने की सोच सकता है? उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल सिर्फ AI तक सीमित हो गई है, क्योंकि बीजेपी और अकाली दल का साझा मोर्चा बन गया है.

यह भी पढ़ेंः पंजाब में अब निजी स्कूल नहीं कर सकेंगे मनमानी फीस बढ़ोतरी, मान सरकार ने कानून बनाकर कसा शिकंजा
 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button