खबर

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप पर चश्मदीद की जुबानी नाव पलटने की कहानी, जानिए क्यों यहां जाते हैं भारतीय | Why Indians love Vietnam Phu Quoc Island Find out from an eyewitness how the vietnam boat capsized


भारत से वियतनाम करीब 5200 किलोमीटर है. भारत से वियतनाम के लिए इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट का वन-वे किराया सामान्यतः 10 से 15 हजार के करीब होता है. दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों से वियतनाम के लिए कई डायरेक्ट फ्लाइट्स हैं. यहां से लगभग 4-5 घंटे में भारतीय वियतनाम पहुंच जाते हैं. इतनी ही नहीं वियतनाम में रहना और खाना भी सस्ता है. यही कारण है कि भारतीयों के लिए ये खास जगह रखता है. आज यहां के एक द्वीप पर हुए हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई.

चश्मदीद की जुबानी हादसे की कहानी

इस हादसे को खुद देखने वाले भारतीय आशीष कुमार ने फोन पर ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ (AP) को बताया, “नाव मुश्किल से आधा किलोमीटर ही चली थी कि पलट गई. घबराकर हम चिल्लाने लगे… बचाओ! बचाओ! तभी आसपास की नावें तुरंत मदद के लिए पहुंच गईं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.” कुमार ने बताया कि जब बचे हुए लोगों को किनारे लाया गया, तो वहां कोई इमरजेंसी मेडिकल सुविधा मौजूद नहीं थी.  उन्होंने कहा कि कुछ यात्री एक कंपनी के टूर पर थे, जिसे उनके एम्प्लॉयर ने ऑर्गनाइज किया था. यह कंपनी स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाती है. नाव पर उनके तीन दोस्त भी सवार थे. उन्होंने कहा, “दो की मौत हो गई है और मुझे बताया गया है कि तीसरा गंभीर हालत में है.”

वहीं बचे हुए यात्रियों में से एक, निर्मल कुमार ने PTI वीडियो को बताया, “एक बड़ी लहर आई, जिससे 20 लोग बाहर निकल आए, लेकिन बाकी लोग अंदर ही फंस गए. यह एक बंद नाव थी. हम (कुमार और उनका एक दोस्त) आगे की तरफ थे, इसलिए बच पाए. जो लोग पीछे थे, वे फंस गए. नाव के अधिकारियों ने सुरक्षा के सही इंतजाम किए थे.” इस हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई. 21 घायल हैं और दो की हालत गंभीर है. वियतनाम के प्रधानमंत्री ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं कि आखिर ये दुर्घटना कैसे हुई.

वियतनाम में खाना कितना सस्ता

सवाल उठता है कि आखिर वियतनाम इतनी संख्या में भारतीय जाते क्यों हैं? वियतनाम में रहना और खाना कुल मिलाकर भारत के काफी करीब या थोड़ा ही सस्ता पड़ता है. बाहर का खाना (स्ट्रीट फूड) वियतनाम में बेहद सस्ता है. वियतनामी स्ट्रीट फूड जैसे ‘फो’ (नूडल सूप) और ‘बान मी’ (सैंडविच) बेहद किफायती हैं. ये आपको लगभग 80 से 250 भारतीय रुपयों (≈ VND 24,000-75,000) में आसानी से मिल जाते हैं. स्थानीय रेस्टोरेंट में भरपेट खाना आपको 300 से 500 रुपये में मिल जाएगा. वहीं, अगर आप हनोई या हो ची मिन्ह सिटी जैसे बड़े शहरों में भारतीय खाना या वेस्टर्न फूड खाते हैं, तो यह भारत की तरह ही या थोड़ा महंगा पड़ सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

रहना-घूमना कितना सस्ता

वियतनाम में रहना (होटल या फ्लैट) भारत के प्रमुख शहरों (जैसे मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु) की तुलना में सस्ता या लगभग बराबर है. टूरिस्ट इलाकों में साफ-सुथरा बजट होटल या रूम आपको प्रति दिन 1,200 से 3,000 रुपये में मिल जाएगा. यदि आप लंबे समय के लिए (महीने के हिसाब से) फ्लैट किराए पर लेते हैं, तो यह काफी सस्ता पड़ता है. यहां का पब्लिक ट्रांसपोर्ट और बाइक टैक्सी (Grab) बहुत सस्ती और सुविधाजनक है. यही कारण है कि बड़ी संख्या में भारतीय अपनी छुट्टी का आनंद लेने वियतनाम जाते हैं.

फु क्वोक की क्या है खासियत

वियतनाम का फु क्वोक द्वीप भारतीयों में बहुत पॉपुलर है. फु क्वोक का 150 किलोमीटर लंबा समुद्र तट है. यहां हल्की लहरें और साफ नीला पानी है. समंदर से खेलने वालों के लिए ये सबसे लोकप्रिय स्थान है. यहां अगर आप आराम करना चाहते हैं, तो लॉन्ग बीच पर जा सकते हैं, जहां 20 किलोमीटर तक फैले खूबसूरत सूर्यास्त का नजारा दिखता है. उत्तर की ओर, कच्ची सड़कें और एकांत रिसॉर्ट्स, गान्ह डाउ और बाई थोम जैसे पेड़ों से घिरे समुद्र तटों को भीड़ से दूर रखते हैं.  वहीं एडवेंचर पसंद करने वाले द्वीप की पूरी लंबाई में फैले पहाड़ों पर ट्रेकिंग कर सकते हैं. साथ ही जंगल में छोटी-छोटी पैदल यात्राएं भी कर सकते हैं. इन यात्राओं में जगह-जगह झरने, चट्टानी कुंड और गुफाएं देखने को मिल जाती हैं. फू क्वोक अपने फिश सॉस के लिए भी प्रसिद्ध है. 

Latest and Breaking News on NDTV

फू क्वोक में घूमने का सबसे अच्छा समय

सबसे बड़ी बात ये है कि फु क्वोक में साल भर मौसम सुहावना रहता है. औसत तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है. अक्टूबर से मार्च के बीच शुष्क मौसम में सबसे ठंड होती है, और अप्रैल और मई में सबसे गर्मी होती है, जब बारिश शुरू होती है. जुलाई तक, बारिश का मौसम पूरी तरह से शुरू हो जाता है, जिससे अक्टूबर तक तापमान ठंडा रहता है.

यह भी पढ़ें-

हमारा देश खून का बदला लेगा… अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा का मैसेज

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी

रूस ने माना-तुर्की से एस-400 पर हो रही बात, क्या अमेरिका की F-35 पर एर्दोगान से पक्की हो गई डील

असीम मुनीर अब रोकेंगे पाकिस्तान की बढ़ती जनसंख्या, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश

यहां दफन हैं ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, कब्र की पहली तस्वीर

इंग्लैंड-नॉर्वे फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल से पहले ब्रिटिश एयरवेज और नॉर्वेजियन एयरलाइन ने लगाई अनोखी शर्त




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button