खबर

लाडली बहनों के खातों में पहुंचे ₹1835 करोड़, CM मोहन यादव देने जा रहे एक और बड़ी योजना की सौगात | cm mohan yadav transferred ladli behna yojana money sugam parivahan seva mp


मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के लिए रविवार 12 जुलाई का दिन दोगुनी खुशी लेकर आया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड के लहार से योजना की किस्त जारी करते हुए बहनों के खातों में सीधे 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. लेकिन इस कार्यक्रम में सीएम ने सिर्फ पैसे ही ट्रांसफर नहीं किए, बल्कि एमपी के लोगों के लिए एक और नई सरकारी योजना ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू करने का बड़ा ऐलान भी कर दिया. जानिए क्या है यह नई योजना और भिंड को मिली 322 करोड़ की सौगात के बारे में. 

लाडली बहनों के खाते में  1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप महिला सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता दी जा रही है. उन्‍होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से लाडली बहनों के खाते में भेजे 1835 करोड़ रुपए.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से लाडली बहनों के खाते में भेजे 1835 करोड़ रुपए.

जल्द शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए सीएम ने एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘‘राज्यभर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर और सुलभ बनाने के लिए जल्द ही ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू की जाएगी.”

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार में लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार में लाड़ली बहनों का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया.

भिंड को मिली 322 करोड़ के विकास कार्य की सौगात 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भिंड जिले में 322 करोड़ रुपये की लागत वाले 56 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया. इन विकास कार्यों में चार सांदीपनी विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण तथा लहार के शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों के विस्तार की घोषणा भी शामिल है. 

लाडली बहना योजना: आज CM जारी करेंगे MP की बहनों के लिए 38वीं किस्त, खाते में आएंगे 1500 रुपये





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button