खबर

लता मंगेशकर का पहला गढ़वाली गाना, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से स्वर कोकिला को जोड़ा, आज भी पहाड़ों में गूंजती है आवाज | Lata Mangeshkar first Garhwali song Man Bharmegye connected Nightingale of India to Uttarakhand folk culture  Voice echoes in mountains 



स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बॉलीवुड गानों के बारे में तो हर कोई जानता है. लेकिन उन्होंने अपने करियर में हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजराती और कई अन्य भाषाओं में भी हजारों गीत गाए और अपनी पहचान बनाई. आज हम उन्हीं के एक क्षेत्रीय भाषा के गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उन्होंने उत्तराखंड की गढ़वाली भाषा में गाया था. इस गीत में लता मंगेशकर की आवाज पहाड़ों में गूंजती है.  गढ़वाली भाषा का यह मधुर गीत उत्तराखंड के लोगों के लिए केवल एक गाना नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है, जिसने स्वर कोकिला को उत्तराखंड की लोक संस्कृति से जोड़ा, जिसके चलते यह सॉन्ग यूट्यूब पर लोग खूब सुनते हैं. 

लता मंगेशकर का गढ़वाली गाना

हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं वह मन भरमैगे है, जिसे लता मंगेशकर ने गाया था और देवी प्रसाद सेमवाल ने लिखा था. जबकि कुंवर सिंह बबला द्वारा कंपोज किया गया था. इसे 2010 में रिलीज किया गया था. लता मंगेशकर के गढ़वाली गाने के बोल इस प्रकार है….

मन भरमैगे मेरी सुधबुद ख्वेगे
सुणी तेरी बांसुरी सुर,
बण मा सुरे-सुर बांसुरी
भौंरा, पुतला फूल छोड़ीक,
चखुला अपणा घोल छोड़ीक
रंगमत ह्वेकि अगेना तेरी धुन सुणीक,
सुरीली धुन सुणीक
गोरू-बखरों की टोली कठा हुण लेगे
सुणी तेरी बां-सु-री सुर
सुणी तेरी बांसुरी सुर

ये भी पढे़ं- मीना कुमारी का दर्दभरा गाना, लता मंगेशकर ने गाया तो बना एवरग्रीन, हसरत जयपुरी ने बोल में लिखे 7 एहसास

गढ़वाली गाने मन भरमैगै गाने का हिंदी में मतलब

मन भरमैगै सॉन्ग के मतलब की बात करें तो इसका अर्थ “मन खुश हो गया” या “दिल मोहित हो गया तुम्हारी बांसुरी सुनकर” है. आगे भंवरा पुतला फूल छोड़कर तुम्हारी बांसुरी की धुन में होश खो बैठे हैं. यह गीत में पहाड़ की वादियों, लोकजीवन और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की भावना पर दर्शाया गया है. 

मन भरमैगै उन चुनिंदा गढ़वाली गीतों में शामिल है, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली. सोशल मीडिया और यूट्यूब पर यह आज की पीढ़ी के बीच भी खूब फेमस है और फैंस इस गाने की तारीफ करते हुए नजर आते हैं.  

लता मंगेशकर के पॉपुलर गाने

लता मंगेशकर ने 50s से अपने गाने के करियर की शुरुआत की थी, जिनके पॉपुलर गानों में लग जा गले से फिर, बाहों में चले आओ, दिल तो पागल है, तेरा मेरा प्यार अमर, ये गलियां ये चौबारा जैसे गाने शामिल हैं, इन्हें फैंस आज भी यूट्यूब या स्पॉटिफाई पर सुनते हैं. 

ये भी पढे़ं- सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत, पवन सिंह और खुशबू सिंह के साथ बनाई जोड़ी, 2024 में छठ में खूब हुआ पॉपुलर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button