खबर

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का ये हाल, सड़क सुखा रहे पंखे, वायरल VIDEO पर अखि‍लेश ने ली चुटकी | Lucknow Kanpur Expressway Fans installed to dry road video goes viral Akhilesh Yadav takes a dig


उन्नाव: कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब सियासी रंग ले चुका है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्सप्रेसवे की मरम्मत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश ने सवाल उठाया कि जिस सड़क का उद्घाटन कुछ ही दिन पहले हुआ, उसे इतनी जल्दी मरम्मत की जरूरत क्यों पड़ गई. इतना ही नहीं, मरम्मत के दौरान सड़क को सुखाने के लिए लगाए गए पंखों को लेकर भी उन्होंने सरकार और निर्माण एजेंसी पर निशाना साधा. 

उन्नाव में कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 64 पर हाल ही में धंसे हिस्से की मरम्मत का कार्य लगातार जारी है. मरम्मत के दौरान किए जा रहे पैचवर्क को जल्दी सुखाने के लिए करीब 10 बड़े पंखे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

अखि‍लेश यादव ने वीड‍ियो शेयर करते हुए कसा तंज

इसी वीडियो को साझा करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लिखा कि उद्घाटन के कुछ ही दिनों बाद सड़क को मरम्मत की जरूरत पड़ गई. उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता और एक्सप्रेसवे की मजबूती पर सवाल उठाते हुए सरकार की कार्यशैली की भी आलोचना की. अब यह मामला केवल निर्माण गुणवत्ता तक सीमित नहीं रह गया है, मरम्मत कार्य पूरा कराने में निर्माण एजेंसी जुटी हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

22 दिन में खुली निर्माण की पोल

बता दें, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 64 के पास सड़क धंस गई थी. उद्घाटन के महज 22 दिन बाद ही सड़क धंसने के बाद एक्‍सप्रेसवे की गुणवत्‍ता पर सवाल उठने लगे. एनएचएआई (NHAI) अब इसपर मरम्मत का कार्य करवा रही है. पैच वर्क के दौरान नमी और बरसाती पानी के कारण काम प्रभावित न हो, इसके लिए निर्माण एजेंसी ने मौके पर 10 बड़े औद्योगिक पंखे लगाए हैं। एजेंसी का दावा है कि इससे मरम्मत कार्य तेजी से पूरा किया जा सकेगा और सड़क को जल्द यातायात के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिर उठे सवाल, उन्नाव में बारिश के बाद टूटी सड़क






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button