खबर

रावण के रोल में छाया यश का ये सीन, आदिपुरुष से VFX की तुलना, रामायणम् के ट्रेलर का एक्स यूजर्स ने किया रिव्यू | Yash shines in Ravana role comparisons drawn with Adipurush VFX internet users reviews  Ramayana trailer on x



नई दिल्ली:

 रामायणम् का मचअवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह 2026 की मचअवेटेड फिल्म है, जिसका ट्रेलर 30 जुलाई 2026 की सुबह 4.15 पर रिलीज किया गया. वहीं यूट्यूब, एक्स और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर आते ही इंटरनेट यूजर्स ने जमकर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है. जहां लोगों ने रामायणम् के ट्रेलर में वीएफएक्स को प्रभास की आदिपुरुष से बेहतर बनाया तो वहीं रावण के किरदार में यश की जमकर तारीफ की. वहीं रणबीर कपूर के श्रीराम के रोल पर भी रिएक्शन दिया है. 

VFX देख आदिपुरुष की आई याद

प्रभास की रामायण से प्रेरित फिल्म आदिपुरुष बॉक्स ऑफिस बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. लेकिन रणबीर कपूर की रामायणम् में वीएफएक्स की जमकर तारीफ हो रही है. एक एक्स यूजर ने लिखा, मुझे लगता है कि यह सीन देवताओं और राक्षसों के बीच की लड़ाई को दिखाता है और इसका VFX ‘आदिपुरुष’ के VFX से कहीं बेहतर है. 

ये भी पढ़ें- Ramayana Trailer: रणबीर कपूर की रामायणम् का ट्रेलर रिलीज, 4000 करोड़ी फिल्म में राम पर भारी रावण

रावण के रोल में यश को भाई एक्टिंग

रावण के किरदार में यश को काफी पसंद किया जा रहा है. पहले टीजर में यश की जगह रणबीर कपूर की राम के अवतार में झलक सामने आई थी. लेकिन अब रामायणम् से रावण के रोल में यश की झलक सामने आते ही फैंस एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, रावण की स्क्रीन प्रेजेंस ने दिल जीत लिया. दूसरे यूजर ने लिखा, रावण, वामो, तीसरे यूजर ने लिखा, पीक रावण ऑन द वे. 

रामायणम् के ट्रेलर की हो रही तारीफ

एक यूजर ने लिखा, #Ramayana ट्रेलर को लेकर मिली-जुली भावनाएं हैं!  इसका स्केल तो बहुत बड़ा है, लेकिन कमजोर VFX और हिंदी डायलॉग बोलने का कमजोर अंदाज इस महाकाव्य की भव्यता को कम कर देते हैं. आइकॉनिक किरदारों की आवाज में जबरदस्त दम-खम होना चाहिए! दूसरे यूजर ने लिखा, यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं है. यह याद दिलाता है कि कुछ कहानियां हमेशा के लिए होती हैं. रामायणम् का स्केल, भावनाएं और विरासत वाकई शानदार लग रहे हैं. इसे बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार है. 

दीवाली 2026 में रिलीज होगी रामायणम्

यश अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, निर्देशक नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य फिल्म ‘रामायणम्’ की तैयारी में जुटे हुए हैं. फिल्म में यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. साई पल्लवी सीता की भूमिका निभा रही हैं. वहीं सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, काजल अग्रवाल मंदोदरी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के किरदार में दिखाई देंगी. नमित मल्होत्रा द्वारा यश की प्रोडक्शन कंपनी मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर निर्मित ‘रामायण’ को दो भागों में बनने वाला एक भव्य सिनेमाई प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है. फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है.

यश की आने वाली फिल्म 

इसके अलावा यश अपनी आगामी फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के लिए भी तैयार हैं. इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी. हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज होने के बाद चर्चा में रहा. इस गाने में कियारा आडवाणी और यश के बीच दिखाए गए अंतरंग दृश्यों को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी. सोशल मीडिया के एक वर्ग ने इन दृश्यों को लेकर कियारा आडवाणी को ट्रोल भी किया था. 

ये भी पढ़ें- रामायण का वो गीत जब प्रजा के अपमान से आहत हुई थीं सीता मैया, सिंगर हेमलता की आवाज ने अमर किया सॉन्ग






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button