खबर

रामायणम् के रावण ने खोला राज, बताया रणबीर कपूर या साई पल्लवी नहीं ये है सरप्राइज पैकेज | yash reveals the surprise package in 4000 crore ramayana ranbir kaooor sai pallavi rakul preet singh sunny deol film


रामायणम् के रावण ने खोला राज, बताया रणबीर कपूर या साई पल्लवी नहीं ये है  सरप्राइज पैकेज

यश ने रामायण के इस कैरक्टर को कहा सरप्राइज पैकेज

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘रामायणम् ‘ के ग्रैंड प्रमोशनल इवेंट में फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स ने एक मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए. इस दौरान फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे अभिनेता यश ने पूरी टीम की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं और इसका पूरा श्रेय निर्माता नमित मल्होत्रा को जाता है. यश ने कहा कि इस फिल्म का उद्देश्य सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं, बल्कि भगवान श्रीराम की कहानी को पूरी दुनिया तक पहुंचाना है.

‘नमित मल्होत्रा के विजन ने सबको एक किया’

यश ने कहा कि नमित मल्होत्रा ने उन्हें इस किरदार के लिए चुना, इसके लिए वह उनके आभारी हैं. उन्होंने कहा कि इस फिल्म की वजह से उन्हें हिंदी सीखने का भी मौका मिला. अभिनेता के मुताबिक, यह सिर्फ किसी एक व्यक्ति का सपना नहीं, बल्कि पूरी टीम का साझा विजन है. उन्होंने कहा कि सभी कलाकार और तकनीकी टीम अपने-अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर एक ही लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं और वह है प्रभु श्रीराम की कहानी को दुनियाभर के लोगों तक सबसे भव्य रूप में पहुंचाना.

रवि दुबे को बताया फिल्म का ‘सरप्राइज पैकेज’

अपनी स्पीच के दौरान यश ने फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और क्रू का धन्यवाद किया. उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल, निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा के काम की जमकर सराहना की. इसी दौरान उन्होंने फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे का खास तौर पर जिक्र करते हुए कहा कि वह ‘रामायणम’ के सबसे बड़े ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित होंगे. यश का यह बयान सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में गिना जा रहा है और इसके जरिए रामायण की कहानी को वैश्विक स्तर पर नए अंदाज में पेश किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: कैसे आया 4000 करोड़ की रामायण बनाने का ख्याल? नमित मल्होत्रा ने कहा- 10 साल पहले देखा था सपना




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button