खबर

रामायणम् के ट्रेलर का सेलेब्स ने किया रिव्यू, कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट ने यूं दिया रिएक्शन | Ramayanam trailer Celebs review from Kantaraactor Rishab Shetty to Alia Bhatt shares their reactions



नई दिल्ली:

आखिरकार ‘रामायण’ का ट्रेलर आ गया है और इसे फैंस के अलावा सेलेब्स ने भी पसंद किया है. 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त में इसकी पहली झलक सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है. फिल्म इंडस्ट्री के कई जाने-माने नामों ने भी ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी. भूमि पेडनेकर और जोया अख्तर से लेकर गुनीत मोंगा और सरगुन मेहता तक, जानिए इंडस्ट्री ने साल के सबसे बड़े ट्रेलर में से एक पर कैसी प्रतिक्रिया दी.

सेलेब्रिटीज की ‘रामायण’ ट्रेलर पर पहली प्रतिक्रिया
ट्रेलर देखने के बाद प्रतिक्रिया देने वालों में भूमि पेडनेकर सबसे आगे थीं. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “यह शानदार है. सच में इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है. ‘रामायण’ एक ग्लोबल स्पेक्टेकल होने वाली है.”

वही आलिया भट्ट ने फिल्म का ट्रेलर अपनी स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, दीवाली 2026. इसके साथ उन्होंने दिल की इमोजी शेयर की है. 
वहीं कांतारा एक्टर ऋषभ शेट्टी ने अपने इंस्टा स्टोरी में ट्रेलर शेयर की और रणबीर कपूर की तारीफ की. उन्होंने लिखा, भाई भगवान राम के रोल में जंच रहे हो. तुमसे बेहतर यह रोल कोई और नहीं कर पाता.  

यह भी देखें-  नेचुरल ब्यूटी साई पल्लवी रामायणम् में छाईं, 4 फोटो देख कहेंगे-  असली सीता 

वहीं जैकी भगनानी ने भी ट्रेलर की तारीफ की. खासकर इसलिए क्योंकि उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म में शूर्पणखा का किरदार निभाया है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​और डायरेक्टर नितेश तिवारी को बधाई देते हुए उन्होंने रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की तारीफ की. साथ ही रकुल के रोल के लिए उन्हें खास तौर पर सराहा. फिल्ममेकर जोया अख्तर ने करण जौहर की पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें ट्रेलर दिखाया गया था और बस इतना कमेंट किया, “करण, इंतजार नहीं हो रहा.”

प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने ट्रेलर को “अविश्वसनीय” बताया, जबकि अश्विनी अय्यर तिवारी ने अपने पति नितेश तिवारी के समर्थन में हार्ट इमोजी पोस्ट किया. गिप्पी ग्रेवाल ने लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे को बधाई देते हुए लिखा, ” रवि भाई, तुम्हारे लिए सच में बहुत खुश हूं.”

सरगुन मेहता ने भी ट्रेलर को रीशेयर किया और लिखा, “अच्छाई का युग आता है, आज देख भी लिया. दुनिया के लिए इंडियन सिनेमा. जय श्री राम.”

बता दें कि नवीन पॉलीशेट्टी, जिन्होंने नितेश तिवारी के साथ ‘छिछोरे’ में काम किया था, उन्होंने भी ट्रेलर की तारीफ की और लिखा, “एपिक. इस फिल्म का सफर कैसा रहा. बहुत सम्मान.” 

रामायण ट्रेलर के बारे में
ट्रेलर की शुरुआत यश के रावण के किरदार से होती है, जो रणबीर कपूर के भगवान राम के आने से पहले उसकी ताकत को दिखाता है. इसके बाद ट्रेलर दर्शकों को इस महाकाव्य के कुछ सबसे अहम पलों की झलक दिखाता है, जैसे राम और सीता की शादी, वनवास, सीता का अपहरण और रावण के खिलाफ युद्ध की शुरुआत. एक खास पल तब आता है, जब भगवान राम लक्ष्मण से कहते हैं कि वे हर हाल में सीता को बचाकर लाएंगे. वे कहते हैं, “अगर रावण तीनों लोकों का राजा है, तो उसे तीनों लोकों में ही अपनी मौत का सामना करना होगा.”

यह भी देखें- 421 साल पुरानी कहानी पर बनी थी यह फिल्म, दोस्त ने लगाई आग, पति ने किया पत्नी का मर्डर, कहलाई कल्ट क्लासिक, मिले कई अवॉर्ड

ट्रेलर में साई पल्लवी (सीता), अरुण गोविल (राजा दशरथ), रवि दुबे (लक्ष्मण), रकुल प्रीत सिंह (शूर्पणखा) और विवेक ओबेरॉय (विद्युज्जिह्व) की झलक भी देखने को मिलती है.

रामायण इस दिवाली रिलीज होगी
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को 4000 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं. दो हिस्सों में बनी इस कहानी का पहला भाग दुनिया भर में 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग 2027 में आएगा.  







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button