मनोरंजन

राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!


अक्षय कुमार को पिछली बार फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था. इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. अब अक्षय कुमार के आरडी बर्मन की बायोपिक में एक अहम रोल निभाने को लेकर खबरें चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म में अक्षय राजेश खन्ना का रोल प्ले कर सकते हैं. 

अक्षय कुमार करेंगे राजेश खन्ना का रोल?

पिंकविला की खबर के मुताबिक, अक्षय कुमार के नीरज पांडे के साथ एक बार फिर काम करने की खबरें हैं. नीरज और अक्षय ने पहले साथ में बेबी और स्पेशल 26 में साथ काम किया था. अब खबरें हैं कि वो नीरज पांडे, जो म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन की बायोपिक बना रहे हैं उसमें अक्षय नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट हैं कि अक्षय राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे. वहीं इमरान हाशमी महमूद का रोल निभाएंगे. 

ये भी पढ़ें- सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय खन्ना सुपरस्टार और अपने ससुर राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे. राजेश खन्ना और आर डी बर्मन के बीच का बॉन्ड स्पेशल था और मेकर्स इसे ही री-क्रिएट करने का प्लान कर रहे हैं. इसके लिए अक्षय कुमार पहली पसंद हैं. क्योंकि अक्षय का राजेश खन्ना से रिश्ता है. 

ये भी पढ़ें- सिंटा के मेंबर्स के आरोपों पर पूनम ढिल्लों ने किया रिएक्ट, बोलीं- हमने गिफ्ट पर 1 लाख खर्च किया

10 दिन शूट करेंगे अक्षय कुमार
अक्षय खुद भी राजेश खन्ना के बड़े प्रशक रहे हैं. खबरें हैं कि अक्षय को शूट के लिए 10 दिन मिले हैं. ये एक्सटेंडेड कैमियो होगा. फिल्म अभी प्री-प्रोडक्शन में है. मेकर्स सितंबर में फिल्म के प्रोजेक्ट को फ्लोर पर लाने की तैयारी कर रहे हैं.

बता दें कि फिल्म अक्षय कुमार की एंट्री को लेकर ऑफिशियल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. 

वहीं खबरें हैं कि फिल्म में आर डी बर्मन का लीड रोल फरहान अख्तर कर रहे हैं. एक्टर ने इस रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है. ये फरहान और अक्षय दोनों के लिए लैंडमार्क रोल होगा. मेकर्स फिल्म के लिए कई एक्टर्स को कास्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, जिन्होंने आर डी बर्मन की जिंदगी में अहम भूमिका निभाई. नीरज पांडे और फरहान अख्तर दोनों फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं. नीरज पांडे की ये सेकंड बायोपिक होगी. इससे पहले उन्होंने एमएस धोनी की बायोपिक बनाई थी.

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो इस साल दो फिल्में ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आ चुके हैं. दोनों ही फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. ‘वेलकम टू द जंगल’ की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 137.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. फिल्म ने ग्रॉस 162.75 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म 45 दिनों तक थिएटर में चली. फिल्म को अहमद खान ने बनाया था. फिल्म में 30 से ज्यादा स्टार्स थे. इस फिल्म में परेश रावल, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी जैसे स्टार्स दिखे.

इन फिल्मों में दिखेंगे अक्षय कुमार

अब उनके हाथ में कई फिल्में हैं. वो ‘हैवान’, ‘गोलमाल 5’, Vedat Marathe Veer Daudle Saat और अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म में दिखेंगे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button