खबर

राजस्थान में बस ऑपरेटर्स का सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम, हड़ताल पर लिया फैसला | Bus Strike Cancelled In Rajasthan Bus Operators Gives 7 Days Times to Government



राजस्थान में निजी बस ऑपरेटर्स की होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है. संयुक्त मोर्चा बस ऑपरेटर्स संघर्ष समिति ने आज रात 12 बजे से प्रदेशभर में होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने का निर्णय लिया है. बस ऑपरेटर्स संघर्ष समिति ने सरकार और परिवहन विभाग से बातचीत के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया है. ऐसे में बसों से सफर करने वालों के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई है.  

बस ऑपरेटर्स की मांग क्या है?

जयपुर में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में परिवहन सचिव भवानी सिंह देथा और परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के साथ बस ऑपरेटर प्रतिनिधियों की विस्तृत चर्चा हुई. वार्ता का मुख्य केंद्र ऑपरेटरों की भारी-भरकम मांगों, 1,00,000 से 1,50,000 रुपये तक के भारी और अनुचित चालानों पर रोक और विभाग द्वारा सीज की गई बसों को तुरंत रिहा किए जाने के मुद्दे पर रहा.

प्रशासन की ओर से इन प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार करने और सकारात्मक रुख अपनाने का आश्वासन दिया गया है. संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि यह केवल एक अस्थायी स्थगन है.

सरकार को 7 दिन का दिया समय 

बस व्यवसाय से जुड़े हजारों ऑपरेटरों, कर्मचारियों और उनके परिवारों के हितों की सुरक्षा का हवाला देते हुए समिति ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 7 दिनों के भीतर बाकी बची मांगों पर बिंदुवार चर्चा कर ठोस समाधान नहीं निकाला गया तो वे एक बार फिर आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अख्तियार करने को मजबूर होंगे. समिति का कहना है कि उनका मकसद यात्रियों को परेशान करना नहीं, बल्कि न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराना है.

बता दें कि जयपुर में रविवार को विभिन्न बस संघों की राज्य स्तरीय बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर फैसला लिया गया था. ऑपरेटरों ने ऐलान किया था कि 10 अगस्त की मध्यरात्रि 11:59 बजे से पूरे राज्य में निजी बसों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी. बस ऑपरेटर्स ने कहा था कि 10 अगस्त की रात से कोई भी ऑपरेटर नया ऑनलाइन बुकिंग चार्ट तैयार नहीं करेगा और ना ही किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कोई टिकट बुकिंग स्वीकार की जाएगी.

यह भी पढे़ं- 

राजस्थान हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग 5 साल में जर्जर, मुख्य सचिव-DGP, PWD समेत कई अफसर तलब

इंजीनियर की फेसबुक ID, RTU में प्रोफेसर, कभी पुलिसकर्मी… पहचान बदल कई को लगाई लंबी चपत




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button