खबर

राजस्‍थान में आज से बदल जाएगा मौसम, जयपुर और कोटा में जोरदार बार‍िश; IMD की नई भविष्यवाणी   | Rajasthan Weather change today heavy rain Jaipur Kota new IMD forecast



Rajasthan Weather Alert: हफ्तों तक मानसून के कमजोर रहने के बाद, आने वाले दिनों में राजस्थान में बारिश के फिर से जोर पकड़ने की उम्मीद है. राज्य में अभी बारिश में 15 प्रतिशत की कमी है, और पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश का इंतजार है. पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र (LOW) आज कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में परिवर्तित हो चुका है. मानसून ट्रफ लाइन आज अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है. पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में कमजोर मानसून परिस्थितियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है. हालांकि, कोटा, भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में 20-21 जुलाई से बढ़ोतरी होने की संभावना है. 

मध्यम से तेज बारिश की संभावना 

22-23 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ और भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने वह कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. 22 से 28 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है. 

मौसम विभाग ने किसानों को दी सलाह 

भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति मॉनसून के फिर से जोर पकड़ने के लिए अनुकूल हो रही है. राजस्थान के कई हिस्सों में फसलों की बुआई चल रही है, ऐसे में मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि जब तक बारिश तेज नहीं हो जाती, तब तक जरूरत पड़ने पर हल्की सिंचाई करें. मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का जो दौर आने वाला है, उससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी और खड़ी फसलों को फायदा होगा. 

बारिश का येलो अलर्ट जारी 

जयपुर मौसम केंद्र ने आज बार‍िश का येलो अलर्ट जारी क‍िया है. भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करोली, जयपुर, सीकर और झुंझुनू में बार‍िश का येलो अलर्ट है. इन ज‍िलों के आस-पास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है. 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. 

श्रीगंगानगर में पारा 42 डिग्री के पार 

अजमेर में अध‍िकतम तापमान 36.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनत तापमान 26.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, वनस्थली का अध‍िकतम तापमान 38.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍िया और न्‍यूनतम तापमान 28.1 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस,  प‍िलानी का अध‍िकतम तापमान 39.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 28.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस, श्रीगंगानगर का अध‍िकतम तापमान 42.5 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 31.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड हुआ है. 

यह भी पढ़ें: झालावाड़ में लंगर खाने के बाद 300 से अधिक लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद हॉस्पिटल में भर्ती





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button