खबर

राजस्थान के चूरू में बड़ा हादसा: सालासर बालाजी के दर्शन कर पुष्कर जा रहे बंगाल के एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 15 घायल | West Bengal Three members of a single family died while traveling to Pushkar after visiting Salasar Balaji


राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. सालासर बालाजी महाराज के दर्शन कर पुष्कर जा रहे पश्चिम बंगाल (कोलकाता) निवासी एक ही परिवार के श्रद्धालुओं से भरी टेम्पो ट्रैक्स गाड़ी को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोला (ट्रेलर) ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि टेम्पो ट्रैक्स पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क पर पलट गई. हादसे में दो महिलाओं और एक किशोरी सहित कुल तीन की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल तीन श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है.

पुष्कर के लिए रवाना हुए थे सभी लोग

हादसा चूरू जिले के सुजानगढ़-सालासर सड़क मार्ग पर बोबासर पुलिया के पास हुआ है. जानकारी के अनुसार कोलकाता (पश्चिम बंगाल) का एक ही परिवार टेम्पो ट्रैक्स गाड़ी में सवार होकर राजस्थान के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर आया हुआ था. सालासर बालाजी के दर्शन करने के बाद सभी लोग पुष्कर के लिए रवाना हुए थे.

Latest and Breaking News on NDTV

सामने से आ रहे ट्रोला का पिछला हिस्सा टकराया

बोबासर पुलिया के पास सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रोला का पिछला हिस्सा टेम्पो ट्रैक्स से टकरा गया. हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. सूचना मिलते ही सुजानगढ़ सदर थाना पुलिस और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे की खबर मिलते ही उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा और सदर थाना अधिकारी सीआई मुकुट बिहारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार का जायजा लिया. डॉक्टरों व नर्सिंग कर्मियों की टीम तुरंत राहत और इलाज में जुट गई.

यह भी पढ़ें-

Video: तेज रफ्तार थार ने मारी बाइक चालक को टक्कर, फिर रौंदता हुआ हो गया फरार

रात के अंधेरे में सड़क पर नवजात बच्चे को छोड़ा, रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने बचाई जान; मां को तलाश रही पुलिस




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button