खबर

राजस्थान की महिलाओं को सीएम का रक्षाबंधन गिफ्ट, आंगनबाड़ी, आशा सहयोगिनी के लिए भी ऐलान | Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Raksha Bandhan gift for women Anganwadi workers and ASHA Sahyoginis


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन का उपहार दिया है. प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिन के खाते में 1100 रुपये ट्रांसफर किए हैं. शनिवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम भजनलाल ने कहा कि महिला कल्याण और बाल विकास में इनका अमूल्य योगदान है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) 5 हजार रुपये से बढ़ाकर 6500 रुपये और दिव्यांग गर्भवती महिलाओं के लिए 10 हजार रुपये कर दिया गया है. 

आशा सहयोगिनियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी

सीएम ने रक्षाबंधन के उपहार के रूप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिन के खाते में 1100 रुपये के हिसाब से कुल 14.65 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं. साथ ही, मुख्यमंत्री ने आशा सहयोगिनियों का मानदेय 10 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया है. राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और साथिन को यूनिफॉर्म के लिए 13.41 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. 

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 40 हजार 538 लाभार्थियों को 23.43 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के अन्तर्गत 20 हजार 670 लाभार्थियों को 6.36 करोड़ रुपये और लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत 50 हजार लाभार्थियों को 14.75 करोड़ रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर किए गए.
Latest and Breaking News on NDTV

महिलाओं के लिए फ्री सोनोग्राफी की सुविधा

सीएम भजनलाल शर्मा ने बताया कि सरकार मा वाउचर योजना के जरिए दूर-दराज इलाकों तक गर्भवती महिलाओं को फ्री सोनोग्राफी कराने की सुविधा दे रही है. इस योजना से 4.82 लाख महिलाओं को फायदा हुआ है. इसके साथ ही प्रदेश में दूसरे बच्चे के पैदा होने पर मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के तहत लगभग 6 लाख 48 हजार लाभार्थियों को लगभग 215 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है. 

प्रदेश में 46 हजार मेधावी छात्राओं को फ्री स्कूटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से 7 किस्तों में 1.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है. इसमें अब तक पहली किस्त से 9 लाख से अधिक लड़कियों, दूसरी किस्त से 7 लाख 73 हजार लड़कियों और तीसरी किस्त से 95 हजार लड़कियों को फायदा हुआ है. प्रदेश में 11 लाख मेधावी छात्राओं को साइकिल और 46 हजार को स्कूटी बांटी गई है. 

यह भी पढे़ं-

जयपुर में तीज माता की शाही सवारी के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, देखें कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

अमित शाह की राजस्थान में होगी जनसभा, 32 जिलों को मिलेगी 12,112 करोड़ की सौगात, 10548 युवाओं को नियुक्ति पत्र







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button