खबर

रांची: RSS दफ्तर में पेट्रोल बंम फेंकने पर 2 गिरफ्तार, मोटरसाइकिल से आए थे बदमाश | Ranchi Two arrested for hurling a petrol bomb at the RSS office


झारखंड की राजधानी रांची में RSS दफ्तर में देर रात हुए पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने आरएसएस दफ्तर पर पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  यह सफलता रांची पुलिस को 18 घंटे के अंदर मिली है. दोनों आरोपी से रांची पुलिस की टीम गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है. इससे पहले पेट्रोल बम फेंकने की घटना की जांच के लिए एसआईटी गठन का किया था. रांची में  चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर मंगलवार की रात करीब साढ़े 12 बजे पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना हुई थी. 

कांच के बोतले के टुकड़े बरामद

पेट्रोल बम से हमला करने की वारदात मंगलवार रात की है. जब एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात अपराधियों ने निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाया. अपराधियों ने कार्यालय परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और तुरंत मौके से फरार हो गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची के SSP के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है. एसआईटी की टीम घटनास्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाला. जिसके बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सबसे पहले उनके मोटरसाइकिल को बरामद किया और फिर दोनों आरोपियों को रांची से भागने ने दौरान गिरफ्तार किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

रांची में आरएसएस के मीडिया समन्वय प्रमुख स्निग्ध रंजन ने आरोप लगाया कि परिसर में पेट्रोल बम फेंके गए. इस पर पुलिस ने कहा कि इस्तेमाल की गई वस्तुओं के बारे में सटीक जानकारी विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगी. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कहा, ‘‘घटनास्थल से कांच की दो बोतलों के टुकड़े बरामद हुए हैं.

घटना में शामिल थे दो लोग

रांची सिटी के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के. वी. रमन ने कहा कि जांचकर्ताओं ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और कुछ संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया है. शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्धों ने एक निजी टैक्सी संभवतः किराए पर ली थी और घटना में दो लोग शामिल थे. बम निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने भी आरएसएस दफ्तर का दौरा किया. एक अधिकारी के अनुसार, घटनास्थल से बोतल के टूटे हुए टुकड़े और धागा बरामद किया गया है.

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले हुई घटना

अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से आईईडी या बम जैसी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना को गंभीर चिंता का विषय बताया. उन्होंने कहा कि मैंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आरएसएस कार्यालय के पास एक स्थायी पुलिस चौकी स्थापित करने की भी मांग की है.” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर ने भी इस मामले की गहन जांच की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना के समय की भी जांच होनी चाहिए, क्योंकि यह राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले हुई है.”

यह भी पढ़ें- रात @12.36 बजे: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में द‍िखे संद‍िग्‍ध

लेखक के बारे में

img

हरिबंश शर्मा

संवाददाता

हरिवंश शर्मा पिछले 23 वर्षों के अनुभवी पत्रकार हैं और NDTV के वर्तमान में झारखंड संवाददाता हैं. वह आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में  ‘जल, जंगल, जमीन’ की…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button