मध्य प्रदेश

रतलाम: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाई टेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिया उठा रहे लोग, 3 की मौत और 9 घायल


मध्य प्रदेश के रतलाम से बड़े हादसे की खबर है. रतलाम जिले के ग्राम हतनारा में मोहर्रम जुलूस के दौरान ताजिए की छत हाई टेंशन बिजली लाइन से छू गई. ताजिया उठाने वाले करीब 12 लोग तेज करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से तीन की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं 9 अन्य गंभीर रूप से झुलसे हैं. इन सभी का पास के अस्पताल में इलाज जारी है. 

जानकारी के अनुसार, ग्राम हतनारा में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था. इसी दौरान जुलूस में शामिल ताजिया या उससे जुड़ा हिस्सा ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैल गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें: Ujjain News: उज्जैन में मुहर्रम जुलूस में 40 फीट ऊपर लटकाई कार को विस्फोट से उड़ाया, वीडियो वायरल

रतलाम पुलिस कर रही मामले की जांच

एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल ने बताया कि करंट लगने से झुलसे घायलों का रतलाम मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है. घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. मरने वालों में रशीद खान, सड्डू हुसैन और अरबाज खान शामिल हैं. 

लाइनमैन की लापरवाही, काफी नीचे थे हाई टेंशन तार

वहीं, मोहर्रम जुलूस में शामिल स्थानीय मुस्लिम लोगों का कहना है कि हर साल यहां से ये ताजिया मोहर्रम जुलूस के रूप में निकलता है. हर वर्ष MPEB के लाइनमैन हमारे मोहर्रम जुलूस के साथ रहते हैं. इस बार भी साथ थे. हर बार ताजिया उठाने के समय ऊपर की हाई टेंशन लाइन बंद कर दी जाती है. हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ जिसके कारण एक बड़ा हादसा हो गया है. 

इस मामले में लाइनमैन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा है. यह लाइन बहुत नीचे हैं और गांव के बीचों बीच 11 केवी हाई टेंशन लाइन के तार जा रहे हैं. बस ट्रक भी इसके नीचे से नहीं निकल सकते. लोगों की मांग है कि यहां से बिजली पोल को हटाना चाहिए और लाइन को यहां से एक तरफ शिप्ट करन देना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: सिया बनी सोनम! अब राजा रघुवंशी की मां बोलीं, ‘लड़कियों को हिम्मत इसलिए मिल रही है क्योंकि…’

Input By : अफसर खान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button