खबर

ये कैसी शांति? अमेरिका से डील के सिग्नल दे रहे ईरान ने होर्मुज में दनादन दागे ड्रोन, US Navy का जवाबी एक्शन | US And Iran Send Mixed Signals With Drone Attacks And Peace Talks In Hormuz Strait



अमेरिका और ईरान ने दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ ईरान के विदेश मंत्री दावा कर रहे हैं कि अमेरिका के साथ समझौता सबसे करीब है. दूसरी ओर ईरान होर्मुज में अमेरिका को निशाना बना रहा है. अमेरिकी सेना इन हमलों को नाकाम करने में जुटी है. आखिर ईरान की यह कैसी रणनीति है, जहां एक हाथ में शांति का मसौदा है और दूसरे हाथ में ड्रोन का रिमोट?

दरअसल, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक चौंकाने वाला दावा किया है. सेंटकॉम के मुताबिक, ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने के लिए एक के बाद एक कई ‘वन-वे अटैक ड्रोन’ लॉन्च किए. अमेरिकी सेना ने दावा किया कि हाल के कुछ ही घंटों में इन सभी ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया.

समंदर में ईरान का ‘ड्रोन वार’

अमेरिकी सेना की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से समंदर के इस बेहद संवेदनशील रास्ते पर जहाजों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है. इस अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक कॉरिडोर को सुरक्षित बचा लिया गया है और फिलहाल यहां से जहाजों का ट्रांजिट बिना किसी रुकावट के जारी है. अमेरिका लगातार इस रूट पर कड़ी नजर रखे हुए है ताकि वैश्विक व्यापार को ठप होने से बचाया जा सके.

अमेरिकी हमले में तीन भारतीय की मौत, जयशंकर ने रुबियो को लगाया फोन, बोले- ये ठीक नहीं

लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि जब समंदर में ईरान के ड्रोन तबाही मचाने की कोशिश कर रहे थे, ठीक उसी वक्त ईरान के विदेश मंत्री का एक बेहद सकारात्मक बयान सामने आया. इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों को भी सोच में डाल दिया है कि ईरान असल में चाहता क्या है.

सस्पेंस बरकरार

ईरान ने इस डील को लेकर पूरी तरह से सस्पेंस बना रखा है. विदेश मंत्री का कहना है कि ईरान का रवैया हमेशा जिम्मेदार और पारदर्शी रहा है. इसी नजरिए के तहत, इस समझौते से जुड़ी सभी डिटेल्स और बारीकियां सही समय आने पर जनता के साथ साझा की जाएंगी. तब तक किसी भी तरह की जल्दबाजी ठीक नहीं है.

यह भी पढ़ें: शहबाज शरीफ का दावा- ‘फाइनल टेक्स्ट तैयार’, उधर ईरानी विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिका से डील के सबसे करीब हैं




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button