खबर

यूपी के इन 10 जिलों में 17 नवंबर को लगेगा महा नौकरी मेला, 12,000 से ज्यादा पदों पर ऑन-द-स्पॉट मिलेगी जॉब | UP Rojgar Mela 2026 kab lagega UP me 17 November ko kahan lagega rojgar mela Fresher jobs in Uttar Pradesh 2026



UP Rojgar Mela 2026 : अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके पास बड़ा मौका है. जी हां, यूपी के 10 बड़े जिलों में 17 नवंबर को रोजगार मेला लगने जा रहा है. इसमें, फ्रेशर्स, 10 वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स तक के लिए नौकरी पाने का गोल्डेन चांस है. बता दें कि इस रोजगार मेले में 12,050 पदों के लिए सीधी भर्ती की जाएगी. ऐसे में बिना देर किए आइए जानते हैं कहां-कहां ये मेला लग रहा है, किस जिले में कितने पद खाली हैं, आवेदन कैसे करना है और जरूरी डॉक्यूमेंट्स. 

यूपी के इन 10 जिलों में लगेगा रोजगार मेला

अयोध्या में 3593 खाली पदों के लिए सिलेक्शन किया जाएगा. रोजगार मेले का पता- के श्री कृष्णा आर.टी.एस. महाविद्यालय परिसर, नरौली, अयोध्या 

जौनपुर में 1823 खाली पदों के लिए भर्ती की जाएगी. रोजगार मेले का पता –  राजकीय पॉलिटेक्निक, जगदीशपुर, जौनपुर

आगरा में 1318 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. रोजगार मेले का पता – श्री सिद्धिविनायक एजुकेशन महाविद्यालय, बिचपुरी-अछनेरा रोड, रैबा, आगरा

शाहजहांपुर में 1292 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. रोजगार मेले का पता – आईटीआई (ITI), जलालाबाद, शाहजहांपुर

अंबेडकर नगर जिले में 1152 पदों के लिए भर्ती की जाएगी.  रोजगार मेले का पता –  देव इंद्रावती पीजी कॉलेज, कटेहरी, अंबेडकर नगर

गोंडा में 1015 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. रोजगार मेले का पता – श्री लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गोंडा

उन्नाव में 992 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. रोजगार मेले का पता– राम सिंह लालता सिंह इंटर कॉलेज, छोटाखेड़ा, उन्नाव

फतेहपुर में 570 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. रोजगार मेले का पता – किरन सिंह महाविद्यालय, गाजीपुर, फतेहपुर

गोरखपुर में 150 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. रोजगार मेले का पता- बाबू पीजी कॉलेज, पीपी गंज, नेपाल रोड, गोरखपुर

बदायूं में 145 पदों के लिए भर्ती की जाएगी. रोजगार मेले का पता – प्रमोद इंटर कॉलेज, सहसवान, बदायूं

कौन हो सकता है रोजगार मेले में शामिल ?

  • इस रोजगार मेले में 10वीं या 12वीं पास की है, या फिर आप ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट हैं, तो आप इसमें हिस्सा ले सकते हैं. 
  • फ्रेशर्स से लेकर एक्सपीरिएंस (Experienced) प्रोफेशनल्स तक सभी के लिए नौकरियां हैं.

योग्यता क्या चाहिए

 अलग-अलग पदों के हिसाब से आयु सीमा और सैलरी पैकेज निश्चित है. कैंडिडे्ट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ‘रोजगार संगम’ वेबसाइट पर जाकर 17 नवंबर 2026 की लिस्टिंग चेक कर लें और अपनी प्रोफाइल व योग्यता से मेल खाने वाली कंपनी और पद के लिए ही आवेदन करें.

आवेदन फीस कितनी लगेगी

सबसे खास बात यह है कि इस मेले में शामिल होने के लिए आपको कोई फीस नहीं देना होगी.

संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन है जरूरी

मेले में जाने से पहले कैंडिडेट्स को उत्तर प्रदेश सरकार के ऑफिशियल रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. साथ ही, इंटरव्यू के दिन अपने सभी जरूरी एकेडेमिक डॉक्यूमेंट्स (Documents) और रिज्यूमे साथ ले जाना न भूलें.

यह भी पढ़ें- IIIT Assistant Professor Recruitment: असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सुनहरा मौका, अब साल भर कर सकेंगे आवेदन, PHD होल्डर करें अप्लाई

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button