खबर

मॉनसून की विदाई पहाड़ों पर ठंड लाई! दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का अलर्ट, जानें आज का मौसम | imd alert today delhi ncr up bihar for 12 states monsoon withdrawal and onset of cold weather start aaj ka mausam


दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर भारत से लौट चुका है, जबकि दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का एक दौर अभी जारी है. भारतीय मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में अब मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा. इन राज्यों में अब बारिश की संभावना कम है, लेकिन सुबह और रात के वक्त मौसम हल्का ठंडा हो रहा है, लेकिन दोपहर के वक्त बढ़ा हुआ तापमान उमस भरी गर्मी का एहसास करा रहा है. मॉनसून का सफर इस साल उतार-चढ़ाव भरा रहा है,  ऐसे में तेज बारिश की कोई संभावना नहीं है. सोमवार के दिन मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, यहां तापमान में लगातार गिरावट हो रही है, जिसकी वजह से ठंड का असर बढ़ रहा है, मौसम विभाग के मुताबिक अक्तूबर के दूसरे हफ्ते तक हल्की-हल्की ठंड का असर मैदानी राज्यों में शुरू होगा. 

5 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 

  • बारिश का येलो अलर्ट: केरलम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु
  • हल्की बारिश: गोवा, कर्नाटक 
  • उमस भरी गर्मी: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा.
  • हल्की ठंड: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब
  • आसमान साफ: गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड
Latest and Breaking News on NDTV

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम का मिजाज बदलने लगा है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अब दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है. लेकिन पहाड़ी राज्यों पर बदलते मौसम का असर दिल्ली में भी दिखना शुरू हो गया है. यहां सुबह-शाम और रात के वक्त तापमान गिरने से गर्मी का असर कम होता है. लेकिन दोपहर के वक्त उमस भरी गर्मी का असर अभी हो रहा है. तापमान में भी लगातार बदलाव हो रहा है. सुबह के वक्त तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहता है, लेकिन दोपहर के वक्त तापमान 35 डिग्री तक जा रहा है. वहीं रात के वक्त तापमान फिर 24 डिग्री तक आ रहा है. ऐसे में बदलने तापमान की वजह से दिल्ली में अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. 

यूपी में बदल रहा मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश में मौसम का मिला जुला असर देखने को मिलेगा. पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में कही-कही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.  लेकिन ताजा अपडेट के अनुसार दिन के समय तेज धूप व गर्मी रहेगी. लेकिन रात के वक्त हल्की ठंड की वजह से गर्मी का असर कम होगा. अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. यूपी में कही भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन पिछले दिनों हुई तेज बारिश की वजह से नदियां उफान पर चल रही हैं, ऐसे में बांधों से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से 11 जिलों में 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. लखनऊ में ही गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. 

बिहार में बिना बारिश के बाढ़ 

बिहार में बिना बारिश के बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं. मौसम विभाग ने आज कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. लेकिन गंडक नदी में उफान की वजह से 6 जिलों के सैकड़ों गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. बिहार में आज दिनभर अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. यहां मौसम में आने वाले कुछ दिनों में बदलाव दिख सकता है. 

पहाड़ों पर हल्की ठंड शुरू

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का एक दौर समय से पहले ही आ चुका है, जिसकी वजह से यहां तापमान में गिरावट लगातार हो रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड में तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में तापमान 16 डिग्री तक रहने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों में यहां तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है. जिसकी वजह से ठंड का हल्का असर होना शुरू हो जाएगा.

ये वीडियो भी देखिए

राजस्थान-मध्य प्रदेश से लौटा मॉनसून

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से पूरी तरह से विदा ले चुका है. यहां बारिश की संभावना अब बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही है. लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव का दौरा जारी है, जिसकी वजह से इन राज्यों में उमसभरी गर्मी का असर दोपहर के वक्त में बना हुआ है, लेकिन रात के वक्त तापमान सामान्य होने की वजह से गर्मी का असर कम हो रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों में यहां का मौसम और तेजी से बदल सकता है.   

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अक्टूबर का महीना इस बार हीट के चलते गर्मी बढ़ा रहा है, लेकिन 15 अक्टूबर तक मौसम सामान्य होने की संभावना है और गर्मी का असर धीरे-धीरे खत्म होगा और गुलाबी ठंड का असर शुरू होगा. 

ये भी पढे़ंः अक्टूबर में क्यों सता रही जून वाली गर्मी, दिल्ली से राजस्थान तक चढ़ा पारा, मॉनसून विदा होते ही मौसम के बदले तेवर, जानें क्यों?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button