खबर

Sagittarius Tarot Card Rashifal: परिवार और कारोबार की जिम्मेदारियों पर दें ध्यान, काम में नए बदलाव से होगा फायदा | Tarot Card 05 October 2026 Sagittarius Dhanu Tarot Card daily future predictions


Sagittarius Tarot Card Rashifal: परिवार और कारोबार की जिम्मेदारियों पर दें ध्यान, काम में नए बदलाव से होगा फायदा

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 05 October 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 05 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: परिवार और व्यवसाय की जिम्मेदारियों को लेकर सजग रहे. ऐसे कार्यों को ना करें,जिससे परिवार का मान सम्मान कम हो. किसी संपत्ति को खरीदने का विचार परिजनों के सामने रख सकते हैं. संपत्ति संबंधित सभी कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें. बिना पढ़े किसी भी कागज पर हस्ताक्षर न करें. परिवार में आए संकट को मिलजुल कर दूर करने की कोशिश रिश्तो में मधुरता लाएगी. बिना बात के किसी पर भी गलत आरोप ना लगे. सच को जाने बिना आगे बढ़ाना नुकसानदायक हो सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय में कुछ नए बदलाव फायदेमंद साबित हो सकते हैं. अपने कर्मचारियों और सहयोगियों की सुख सुविधाओं का ख्याल रखें. समय-समय पर स्वयं को नई तकनीकों की जानकारी से अपडेट रखें. किसी पर कार्यों को लेकर निर्भर ना रहे. अपने कार्यों को स्वयं पूरा करें.कार्यों में आ रही परेशानी को लेकर किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें. 

स्वास्थ्य/Health

तले हुए भोजन का उपयोग कम करें. लिवर में बढ़ती परेशानी को लेकर सजग रहे. 

आर्थिक स्थिति/Finance

शेयर बाजार में धन लगाते समय पहले जानकारी अवश्य लें.गलत योजना में धन लगाने से बच सकेंगे. 

रिश्ते/Relationship

प्रिय के परिजनों से मुलाकात सुखद रहेगी. दोनों के विवाह की बात कर सकते हैं.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button