

ईरान की ओर से मध्य पूर्व में अमेरिकी सेना पर ताबड़तोड़ मिसाइल दागने के बाद US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने तेहरान को धमकी दी है. ट्रंप ने कहा कि ईरान को इन हमलों के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे. फॉक्स न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, “हम उन्हें पस्त कर देंगे. हम उन्हें गहरा जख्म देंगे. हमारी चोट बहुत बुरी होगी.”
ट्रंप का ये बयान तब आया जब अमेरिकी सेना ने कहा कि उसने ईरान की हर मिसाइल को टारगेट पर लगने से पहले ही रोक दिया था.
‘सरप्राइज अटैक’ में US सैनिकों के पास चंद पल बचे थे: ट्रंप
ट्रंप ने मिसाइल स्ट्राइक को ‘सरप्राइज अटैक’ बताया और कहा कि बैलिस्टिक मिसाइलों के जॉर्डन में US बेस तक पहुंचने से पहले अमेरिकी सैनिकों के पास जवाब देने के लिए सिर्फ कुछ मिनट थे.
ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने फुटेज देखी जिसमें US के लोग आने वाली मिसाइलों को रियल टाइम में ट्रैक कर रहे थे, उनके कोऑर्डिनेट्स बता रहे थे और इम्पैक्ट से पहले उन्हें रोक रहे थे. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन ने यह पक्का किया कि ईरान की कोई भी फायरिंग अंदर न जाए. इस हमले ने अमेरिका और ईरान के बीच पहले से ही चल रहे तनाव की एक नई लहर को न्योता दे दिया है.
At 5:45 p.m. ET today, Islamic Revolutionary Guard Corps forces launched multiple ballistic missiles from Iran in an attempted surprise attack on U.S. forces based in the Middle East. All Iranian missiles were successfully intercepted. U.S. forces remain vigilant and at a high…
— U.S. Central Command (@CENTCOM) July 28, 2026
US सेंट्रल कमांड ने क्या कहा?
US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने मंगलवार देर रात ईरानी इलाके से कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं. CENTCOM ने X पर एक पोस्ट में कहा, “इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की सेना ने मिडिल ईस्ट में मौजूद US सेना पर सरप्राइज अटैक की कोशिश में ईरान से कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च कीं.”
यह भी पढ़ें: भारत ने रूस से तेल खरीदा तो ट्रंप लगाएंगे 100% टैरिफ! अमेरिकी सीनेट में बिल पर लगी पहली मुहर





