खबर

मानसून में कैसे करें दाढ़ी की देखभाल? जान लें ये 4 जरूरी टिप्स, खुजली और डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा | How to take care of beard in monsoon know 4 tips to get rid of dandruff and itching



बारिश का मौसम भीषण गर्मी से तो राहत दिलाता है, लेकिन हवा में मौजूद नमी और चिपचिपाहट दाढ़ी के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है. दरअसल, मानसून में दाढ़ी के बालों में नमी जमा होने लगती है, जिससे बैक्टीरिया और फंगस पनपने का खतरा बना रहता है. साथ ही इससे लगातार खुजली, रैशेज और डैंड्रफ की समस्या भी बढ़ जाती है. इसके अलावा कभी-कभी दाढ़ी के बाल बेजान होकर टूटने भी लगते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मानसून में दाढ़ी की आसानी से केयर कर सकते हैं.

1. हमेशा दाढ़ी को जरूर सुखा लें

मानसून में कभी भी दाढ़ी को गीला न रहने दें. हमेशा अपनी दाढ़ी को साफ तौलिये से हल्के हाथों से अच्छी तरह पोंछ लें. अगर आपकी दाढ़ी काफी घनी है, तो सुखाने के लिए कूल मोड पर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें. इसके अलावा आप अगर बारिश में भी भीग जाते हैं तो भी दाढ़ी को सुखा लें. वरना खुजली समेत अन्य परेशानियां हो सकती हैं.

2. माइल्ड क्लींजर से साफ करें

बारिश के सीजन में दाढ़ी में पसीना, धूल और तेल काफी जल्द जमा हो जाता है. ऐसे में दाढ़ी को हल्के हाथों से माइल्ड क्लींजर से साफ करना बहुत जरूरी है. अगर दाढ़ी में डैंड्रफ की समस्या है तो हफ्ते में केटोकोनाजोल युक्त क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे दाढ़ी के नीचे की त्वचा साफ रहती है.

3. ट्रिम करें

जुलाई से सितंबर के दौरान बढ़ी हुई नमी और पसीने की वजह से लंबी दाढ़ी में गंदगी और धूल आसानी से जमा हो सकती है. ऐसे में दाढ़ी को थोड़ा ट्रिम करके रखना बेहतर माना जाता है.

4. ग्रूमिंग टूल्स किसी से शेयर न करें

दाढ़ी की देखभाल में इस्तेमाल होने वाले ट्रिमर, रेजर, कंघी और तौलिये समेत बाकी ग्रूमिंग टूल्स को कभी भी किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए. इससे फंगल इन्फेक्शन और त्वचा से जुड़ी समस्याएं फैल सकती हैं.

यह भी पढ़ें: 116 किलो से 69 किलो तक का सफर… Fitness Influencer ने इन 5 आदतों से घटा लिया 47Kg वजन

यह भी पढ़ें: बिना किसी केमिकल के घर पर बनाएं Korean Night Cream, सॉफ्ट हो जाएगी त्वचा, निखरेगा चेहरा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button