

पवनराजे निंबालकर हत्याकांड में आएगा फैसला
मुंबई:
महाराष्ट्र के सीनियर नेता पवनराजे निंबालकर हत्याकांड मामले का फैसला 20 जून को आने वाला है. मुंबई की एक स्पेशल सीबीआई कोर्ट की तरफ से यह फैसला सुनाया जाएगा. जिसमें एनसीपी के पूर्व सांसद और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री डॉ. पद्मसिंह पाटिल मुख्य आरोपी हैं. फैसले के दौरान वह भी कोर्ट में मौजूद रहेंगे. पवनराजे निंबालकर के बेटे और ओमराजे निंबालकर भी अपने परिवार के साथ फैसले से पहले पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो चुके हैं. ओमराजे वर्तमान में उस्मानाबाद लोकसभा सीट से UBT सांसद हैं. पवनराजे निंबालकर हत्याकांड महाराष्ट्र की राजनीति की सबसे बड़ी घटनाओं में शामिल रहा है. उनकी हत्या जून 2006 में हुई थी.
कैसे हुई थी पवनराजे निंबालकर की हत्या
पवनराजे निंबालकर महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते थे. उस्मानाबाद और उसके आसपास के जिलों में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी. जबकि इसी इलाके में एनसीपी के सीनियर नेता पदमसिंह पाटिल का भी दबदबा माना जाता था. ऐसे में निंबालकर और पाटिल परिवार में सियासी अदावत चलती थी. 3 जून 2006 के दिन पवनराजे निंबालकर को जब उनका ड्राइवर समद काजी नवी मुंबई के कलंबोली कार से लेकर जा रहा था. तभी एक कार सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोका और निंबालकर की गाड़ी पर हमला कर दिया. गोली लगने की वजह से पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर समद काजी दोनों की मौत हो गई. जबकि हमलावर मौके से भाग गए थे.
पद्मसिंह पाटिल मुख्य आरोपी
पवनराजे निंबालकर की हत्या की जांच का मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटिल को बनाया गया था. सीबीआई अपनी चार्जशीट में बताया था कि यह साजिश राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता हुई थी. पवनराजे निंबालकर की हत्याकांड में मुख्य आरोपी एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटिल को बनाया गया था. 2009 में यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था. जांच में यह बात सामने आई थी कि पद्मसिंह पाटिल पवनराजे निंबालकर की उस्मानाबाद जिले में बढ़ती लोकप्रियता से अहसज होने लगे थे और खुद के राजनीतिक प्रभाव के लिए खतरा मानने लगे थे. ऐसे में पाटिल ने उनकी हत्या का कॉन्ट्रैक्ट 30 लाख रुपए में दिया था. हत्या को राजनीतिक मकसद बताया गया था.
लेखक के बारे में
अर्पित पांडे
चीफ सब एडिटर
और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें





