
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार (छह जुलाई) को अधिसूचना जारी कर दी गई है. मतदान की तारीख 13 जुलाई तय की गई है और नतीजे चार अगस्त को आएंगे. अधिसूचना जारी होते ही बीजेपी नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक्टिव हो गए हैं.
दरअसल बीते गुरुवार (9 जुलाई) को उन्होंने दतिया पार्टी कार्यालय में क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में हिस्सा लिया है. इसकी जानकारी देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दतिया में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित क्षत्रिय समाज के विशाल सम्मेलन में सम्मिलित हुआ.”
जीतू पटवारी के छोटे भाई नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया, MP कांग्रेस चीफ बोले- नहीं डरेंगे
मिश्रा की उपस्थिति से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दतिया उपचुनाव के लिए एक्टिव हो गए हैं. पार्टी एक बार फिर उन्हीं को चुनाव मैदान में उतार कर बड़ा दांव खेल सकती है. हालांकि कांग्रेस ने भी अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है.
क्यों हो रहा है दतिया सीट पर उपचुनाव?
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार राज्य के दतिया विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित राजेंद्र भारती को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 और संविधान के अनुच्छेद 191 (1) ( ई) के प्रावधानों के तहत निहित किए जाने के कारण यह सीट 2 अप्रैल 2026 से खाली है.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 13 जुलाई तक भरे जाएंगे वहीं उनकी समीक्षा 14 जुलाई को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 16 जुलाई रहेगी, मतदान 30 जुलाई को तय किया गया है और मतगणना 4 अगस्त को होगी.
कांग्रेस प्रत्याशी ने नरोत्तम मिश्रा को हराया था
दरअसल दतिया विधानसभा का उपचुनाव चर्चाओं के साथ-साथ रोचक भी है क्योंकि वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर राजेंद्र भारती ने तत्कालीन गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को परास्त किया था.
पिछले दिनों न्यायालय के फैसले में राजेंद्र भारती को 2 साल से अधिक की सजा सुनाई गई. परिणाम स्वरूप इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया और अब यहां उपचुनाव हो रहा है. मध्य प्रदेश के राजपत्र में भी चुनाव आयोग की अधिसूचना को जारी किया गया है.
कांग्रेस-बीजेपी ने नहीं घोषित किए प्रत्याशी
उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है लेकिन कांग्रेस और बीजेपी की ओर से अब तक उम्मीदवार तय नहीं किए गए हैं. संभावना इस बात की जताई जा रही है कि बीजेपी एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बना सकती है तो वहीं दूसरी ओर चर्चा इस बात की भी है कि न्यायालय में होने वाली सुनवाई पर अगर राजेंद्र भारती को स्थगन मिल जाता है तो कांग्रेस पार्टी उन्हें भी मैदान में उतर सकती है. ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस नए चेहरे को मौका देगी.
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!

