खबर

मथुरा टैंक हादसे के बाद गुरुकुल में दहशत, बच्चों को घर ले गए परिजन; 4 छात्रों की मौत के बाद मातम | Four Students Die During Water Tank Cleaning At Mathura Gurukul Investigation Underway



मथुरा के थाना वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के चैतन्य विहार स्थित एक गुरुकुल में सबमर्सिबल पानी के टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. हादसे के अगले दिन भी प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा छात्रों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई. अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच आगे बढ़ाई.

हादसे के बाद एनडीटीवी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और उस छात्र से बातचीत की, जिसकी जान समय रहते बचा ली गई थी. छात्र ने बताया कि टैंक में सफाई के दौरान अचानक स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद एक-एक कर छात्र टैंक के भीतर फंसते चले गए. स्थानीय लोगों और साथियों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया.

गुरुकुल में बच्चों से काम कराने का आरोप

घटना के बाद गुरुकुल में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और अपने बच्चों को साथ लेकर जा रहे हैं. परिजनों का कहना है कि गुरुकुल का माहौल ठीक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां बच्चों से काम कराया जाता है. कई अभिभावकों ने कहा कि वे अपने बच्चों का दूसरे शिक्षण संस्थानों में दाखिला कराएंगे.

गुरुकुल के छात्र अनिल शर्मा ने कहा, “यहां कुछ समस्या हो गई है, इसलिए छुट्टी हो गई है और हम घर जा रहे हैं.”

वहीं, वृंदावन पुलिस ने बताया कि समरसेबल वॉटर टैंक की सफाई के दौरान चार बच्चों की दर्दनाक मौत हुई थी. प्रारंभिक जांच में गुरुकुल प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में गोमती नदी का बढ़ा जलस्तर, रिहायशी इलाकों में घुसा पानी, राहत के लिए क्या इंतजाम किए जा रहे हैं?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button